बोचहां विधायक मुसाफिर पासवान ने कहा, विकास के लिए मजबूत इरादे की जरूरत

पंचायत समिति से कई बार प्रस्ताव पारित किया गया। इसी परिसर में थाना अस्पताल से लेकर हर सुविधा उपलब्ध है। वहीं किसी दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के करीब 33 से अधिक प्रस्ताव एसडीओ पूर्वी कार्यालय में कोई छह तो कोई सालभर से लंबित हैं।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 11:48 AM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 11:48 AM (IST)
बोचहां विधायक मुसाफिर पासवान ने कहा, विकास के लिए मजबूत इरादे की जरूरत
कई वर्षों से गरीबों को बासगीत पर्चा नहीं दिया गया है। फोटो- जागरण

मुशहरी(मुजफ्फरपुर), संस। विकास कार्य के लिए उम्र मायने नहीं रखती। उसके लिए मजबूत इच्छा शक्ति की जरूरत होती है। जब विकास का मंदिर प्रखंड व अंचल कार्यालय भवन जर्जर हो चुका है तो यह कैसा विकास हुआ। यह भवन वर्ष 1954 के आसपास निॢमत हुआ। इसकी उम्र 116 वर्ष हुई। कितने जनप्रतिनिधि निर्वाचित हुए, लेकिन किसी ने मन से प्रयास नहीं किया। कई प्रखंडों में नए भवन बने, लेकिन मुशहरी इससे वंचित रहा। उक्त बातें विधायक मुसाफिर पासवान ने राजबाड़ा डीह में परमेश्वर सहनी की पत्नी कला देवी की डूबकर मृत्यु के बाद आश्रित को बीस हजार का चेक देकर लौटने के क्रम में मुशहरी में कहीं। उन्होंने कहा कि सरकार से कई योजनाओं का राशि आती है। प्रखंड में किसी राशि से सहमति के आधार पर इसकी चहारदीवारी निर्माण हो सकता था। वहीं, पंचायत समिति से कई बार प्रस्ताव पारित किया गया। इसी परिसर में थाना, अस्पताल से लेकर हर सुविधा उपलब्ध है। वहीं किसी दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के करीब 33 से अधिक प्रस्ताव एसडीओ पूर्वी कार्यालय में कोई छह तो कोई सालभर से लंबित हैं। मृतक के आश्रित चेक लेकर बैंक का चक्कर लगा रहे हैं। इस मामले में डीएम से वार्ता करूंगा। कई वर्षों से गरीबों को बासगीत पर्चा नहीं दिया गया है। सीओ से कहा कि बाढ़ के बाद पर्चा वितरित कराएं। 

घटिया सड़क निर्माण पर दिया धरना

गायघाट, संस : लक्ष्मण नगर पंचायत में गायघाट सामाजिक मंच के कार्यकर्ता मकरंदपुर रोड पर धरना पर बैठ गए। इनका आरोप था कि मकरंदपुर से खजूरी तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना द्वारा चल रहे सड़क पक्कीकरण के कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। ठीकेदार द्वारउसी पुरानी रोड पर पड़ी गिट्टी को जेसीबी से उखाड़ के रोलिंग करके रोड बनाने की कोशिश कर रहा था। इसका विरोध मंच के कार्यकर्ताओं ने बीते दिनों किया था। रविवार को वह धरना पर बैठ गए। कहा कि भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे। जिला में प्रमुख पदाधिकारी को भी पत्र से सूचना दी गई। धरने में पंचायत अध्यक्ष अशोक शर्मा, पश्चिमी प्रखंड सचिव जीतन निषाद, मंच के महामंत्री विकास कुमार सिंह, पंचायत उपाध्यक्ष सुजीत शर्मा, विवेक कुमार विश्वकर्मा, मुन्ना कुमार साहनी, मो.हेसलेन, कुंदन कुमार, सज्जन कुमार, सौरभ कुमार, राहुल कुमार आदि थे।

chat bot
आपका साथी