मुजफ्फरपुर के औराई में नाव हादसा, आधा दर्जन के डूबने की आशंका

करीब आधा दर्जन लोगों के डूबने की आशंका है। कहा जा रहा है कि इस नाव पर तीस लोग सवार थे। क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने के कारण यह हादसा होने की आशंका है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण नाव से लोगों को खोजने मे लगे हुए हैं।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 01:15 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 02:05 PM (IST)
मुजफ्फरपुर के औराई में नाव हादसा, आधा दर्जन के डूबने की आशंका
प्रशासन को भी घटना की सूचना दे दी गई है। फोटो- जागरण

मुजफ्फरपुर, जासं। जिले के औराई थाना क्षेत्र के बागमती नदी की दक्षिणी उपधारा में मधुबन प्रताप घाट पर शुक्रवार की दोपहर नाव पलट गई। बताया गया कि हरा पशु चारा लेकर लौट रही नाव का अचानक तार से रस्सी छूट गया। जिस कारण नाव भंसने लगी, जहां चचरी पुल में जाकर फस गयी। लोग चचरी पुल का बांस पकड़ कर पानी में कूदने लगे। जिस कारण निर्माणाधीन चचरी पुल मे फंसकर नाव डूब गई। नाव डूबने की खबर सुन स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद लोगों को निकाला गया। अब भी पांच लोगों के लापता होने की आशंका है। विदित हो कि नाव पर 30 लोग सवार थे। वहीं सभी हरा पशु चारा लेकर बागमती परियोजना दक्षिणी बांध की तरफ आ रहे थे। पटोरी गांव की शोभा देवी ने बताया कि घास लेकर मधुबन प्रताप गांव की ओर से नाव आ रही थी। जहां नाव को आर पार करने के लिए तार लगाया गया है।जिसमे लगा रस्सी तार से छूट गया। जिस कारण नाव भंसने लगी व चचरी पुल में फंस गई। नाव पर सवार लोग बांस पकड़ कर कूदने लगे। इस बीच नाव डूब गई। स्थानीय लोगों द्वारा सभी को पानी से बाहर निकाला गया। जबकि पांच लोगों के लापता होने की आशंका है। ग्रामीण गोनौर सहनी,अजय सहनी,भूनेश्वर सहनी, बबलू सहनी, बहादुर सहनी, कौशल सहनी, सन्नी सहनी, रंजय सहनी ,पप्पू सहनी,चंदु सहनी समेत गोताखोरों की टीम द्वारा लोगों को बाहर निकाला गया। वहीं लापता पांच लोगों को खोज की जा रही है। हालांकि अब तक लापता व्यक्ति को नहीं पता लगाया जा सका है। इसमें अधिकांश लोग पटोरी गांव के बताये जा रहे है। पटोरी गांव की इंदु देवी ,अमला देवी ,खुशबू कुमारी, बेचन राय ने बताया कि किसी तरह से जान बचाकर हम लोग नदी किनारे आए हैं । जबकि अभी पांच लोगों के लापता होने की आशंका है।

गौरतलब है कि एक द‍िन पहले दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के कमला-बलान नदी में कोनिया घाट से यात्रियों को लेकर सिसौमा घाट के चली नाव गुरुवार की सुबह लगभग नौ बजे नदी के बीच मझधार में डूब गई। नाव पर पंद्रह लोग सवार थे। उनमें से बारह डूब गए। हालांकि, दस लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। जबकि दो लोग अब भी लापता हैं। बिरौल के एसडीओ के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौके पर कैंप कर रही है। लापता लोगों की लगातार खोज चल रही है।

लापता लोगों में कोनिया निवासी बटुकेश्वर मुखिया का 22 वर्षीय पुत्र हेमंत मुखिया और सुरेश शर्मा का 20 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार शर्मा शामिल हैं। स्वजनों के मुताबिक दोनों युवक बिरौल कालेज में रजिस्ट्रेशन करवाने जा रहे थे। विवेक को अपनी बहन सरस्वती कुमारी को कालेज में परीक्षा दिलानी थी। सरस्वती और उसका छोटा भाई अंकित शर्मा भी नाव पर सवार थे। जिन्हें गांव के लोगों ने बचा लिया। दोनों ने काफी पानी पी लिया था। जिसका स्थानीय स्तर पर उपचार कर खतरे से बाहर निकाला गया। नौका दुर्घटना में तीन बाइक और एक साइकिल भी नदी में समा गई है। इस बीच सूचना मिलते ही बिरौल एसडीओ संजीव कुमार कापर और एसडीपीओ मनीष चंद चौधरी घटना पर पहुंचे और मौके पर उपस्थित थानाध्यक्ष गौतम कुमार सहित अन्य अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। ग्रामीण बताते हैं कि भीम मुखिया, सुरेश शर्मा और बिनोद मुखिया की बाइक के साथ एक साइकिल नदी की धारा में बह गई है। 

chat bot
आपका साथी