दरभंगा में ऑक्सीमीटर की शुरू हुई कालाबाजारी तो आगे आए युवा दंपती, हेल्पलाइन नंबर जारी

दरभंगा में युवा व्यवसायी चेतन सिंह और उनकी पत्नी अपूर्वा वर्मा लोगों को दे रहे ऑक्सीमीटर इंतजाम करने में अक्षम हैं तो वैसे लोगों तक ये लोग ऑक्सीमीटर पहुंचा देंगे। इसके लिए चेतन की ओर से हेल्पलाइन नंबर क्रमश 8877567073 व 7870168888 जारी किया गया है।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 02:59 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 02:59 PM (IST)
दरभंगा में ऑक्सीमीटर की शुरू हुई कालाबाजारी तो आगे आए युवा दंपती, हेल्पलाइन नंबर जारी
जरूरतमंद को ऑक्सीमीटर देते चेतन सिंह। जागरण

जरूरतमंद को ऑक्सीमीटर देते चेतन सिंह। जागरण 

दरभंगा, जासं। कोरोना संक्रमण में जरूरी चीजों की कालाबाजारी करनेवालों के खिलाफ शहर के युवाओं ने मोर्चा लेना शुरू कर दिया है। इस काल में सबसे ज्यादा जरूरी पल्स ऑक्सीमीटर की कालाबाजारी करनेवालों को चुनौती देने के लिए खड़े हुए हैं शहर के युवा दंपती चेतन सिंह और अपूर्वा वर्मा।

इन दोनों ने तय कि है कि कोरोना संक्रमित वैसे लोग जो होम आइसोलेशन में हैं। उनका इलाज चल रहा है और वो आक्सीमीटर का इंतजाम करने में अक्षम हैं तो वैसे लोगों तक ये लोग ऑक्सीमीटर पहुंचा देंगे। इसके लिए चेतन की ओर से हेल्पलाइन नंबर क्रमश: 8877567073 व 7870168888 जारी किया गया है। लोगों का आह्वान किया गया है कि वैसे लोग जिन्हें ऑक्सीमीटर नहीं मिल रहा वो सीधे उनके संपर्क कर सकते हैं और लहेरियासराय स्थित उनके दफ्तर में आकर संयत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए किसी तरह का मूल्य या किराया निर्धारित नहीं है। जब रोगी निरोग हो जाए तो बस संयंत्र को सैनिटाइज कर वापस लौटाना होगा। ताकि आगे इससे और लोगों की मदद की जा सके। गुरुवार से शुरू हुए इस अभियान के तहत अबतक करीब डेढ़ दर्जन लोगों को चेतन ने आक्सीमीटर दिए हैं।

दो मित्रों की मां की मौत के बाद आई जागृति

चेतन बताते हैं कि कोरोना संक्रमण से उनके दो मित्रों की माताजी का निधन हो गया। उनके इलाज से लेकर मौत तक की कहानी जानने के बाद विभिन्न विषयों पर पत्नी अपूर्वा के साथ चर्चा कर रहा था। इसी दौरान यह तय किया कि हम जरूरतमंदों तक ऑक्सीमीटर पहुंचाएंगे। उन्हें स्वस्थ होने तक संयंत्र देंगे। दोनों बताते हैं कि हमारा यह अभियान अनवरत जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी