प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' के सपनों को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

Selfreliant India यह अभियान भारत के स्वाभिमान का परिचायक होगा और भाजपा के कार्यकर्ता गांवों में पहुंच आत्मनिर्भर भारत की अलख जगाएंगे।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 12:14 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 12:14 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' के सपनों को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' के सपनों को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करते हुए एवं आयात पर अपनी निर्भरता कम कर सशक्त भारत बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा शुरू 'आत्मनिर्भर भारत' आने वाले दिन में मील का पत्थर साबित होगा।

उद्योग जगत के पास इतिहास बदलने का पूरा मौका

भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह अभियान भारत के स्वाभिमान का परिचायक होगा और भाजपा के कार्यकर्ता गांवों में पहुंच आत्मनिर्भर भारत की अलख जगाएंगे। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में केंद्र की सरकार ने आपदा को भी अवसर में बदलने का काम किया है। जिसके कारण भारत न सिर्फ कोरोना से लड़ा है बल्कि आगे भी बढ़ा है। आपदा के दौर में उद्योग जगत के पास इतिहास बदलने का पूरा मौका है। आत्मनिर्भर भारत अभियान इस कड़ी में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष लोगों के बीच जाकर इसका प्रचार प्रसार करेंगे। मौके पर जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार, उपाध्यक्ष मनीष कुमार प्रवक्ता प्रभात कुमार ,जिला मीडिया प्रभारी प्रद्युमन राजीव राणा, कार्यसमिति सदस्य संचित शाही आदि उपस्थित रहे।

पीएचडी एडमिशन टेस्ट पास अभ्यॢथयों की कक्षा स्थगित

कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में पीएचडी एडमिशन टेस्ट (पैट) पास अभ्यॢथयों की कक्षा फिर से स्थगित कर दी गई है। बिहार विश्वविद्यालय की ओर से छह महीने की कक्षा15 जुलाई से शुरू करने की घोषणा की गई थी। डीएसडब्ल्यू डॉ. अभय कुमार सिंह ने बताया कि कक्ष शुरू नहीं होगी। इस महीने के बाद इसकी घोषणा की जाएगी। वहीं पैट पास कुछ छात्रों का पीजी विभागों में एडमिशन नहीं हो सका है। इनके एडमिशन के लिए एक जुलाई से दस जुलाई तक का समय दिया गया था। इसे भी आगे बढ़ा दिया गया है। ऑनलाइन की कोई व्यवस्था नहीं होने से छात्रों को थोड़ी परेशानी जरूर हो रही है। लेकिन कोरोना महामारी के चलते कोई कुछ नहीं कर पा रहा।  मार्च में पीएचडी एडमिशन टेस्ट का रिजल्ट जारी किया गया था। इसके बाद एडमिशन शुरू हुआ था। कुछ विभागों में एडमिशन हुआ लेकिन कई विभागों में लॉकडाउन के कारण पूरा नहीं किया जा सका।

्  

chat bot
आपका साथी