सेवा और समर्पण अभियान में भाजपाई पहुंचेंगे लोगों के बीच, दरभंगा में बोले-संजय सरावगी

सेवा समर्पण अभियान के प्रदेश प्रभारी सह नगर विधायक ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर होगा आयोजन। सूबे के गरीबों वंचितों महिलाओं दिव्यांगों किसानों को पीएम के जन सेवा से जुड़े कार्यों से कराना है अवगत ।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 05:00 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 05:00 PM (IST)
सेवा और समर्पण अभियान में भाजपाई पहुंचेंगे लोगों के बीच, दरभंगा में बोले-संजय सरावगी
दरभंगा में कार्यक्रम को संबोध‍ित करते संजय सरावगी। जागरण

दरभंगा, जासं। भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सेवा एवं समर्पण अभियान के प्रदेश प्रभारी सह नगर विधायक संजय सरावगी ने मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा एवं समर्पण अभियान का आयोजन होगा। जिसमें बूथ स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक हम कार्यकर्ताओं को समर्पित भाव से निर्धारित किए गए कार्यक्रमों को अंजाम देना है। सेवा सह समर्पण अभियान के प्रदेश प्रभारी श्री सरावगी ने बताया कि इस अभियान में गरीबों, वंचितों, महिलाओं, दिव्यांगों , किसानों सबको प्रधानमंत्री मोदी के जन सेवा से जुड़े कार्यों से अवगत कराना है।

16 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों में भाजपा कार्यालय में मोदी जी के किए गए कार्यों से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाएगी जो अनवरत 20 दिनों तक जारी रहेगा। 17 सितंबर को जन्मदिन के अवसर पर हवन पूजन होगा तथा प्रधानमंत्री की तस्वीर पर कार्यकर्ताओं की ओर से तिलक लगाया जाएगा। संध्याकाल प्रत्येक बूथ पर दीप प्रज्वलन का कार्य होगा। नमो एप पर डाउनलोड का कार्यक्रम विशेष रूप से नियमित रूप से करते चलना है। 18 सितंबर को युवा मोर्चा की ओर से नव भारत मेला का आयोजन होगा। इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री को कार्यकर्ताओं की ओर से लगातार 20 दिनों तक पोस्टकार्ड में प्रधानमंत्री की ओर से किए गए कल्याणकारी कार्यों को लेकर उनकी सराहना की चर्चा करते हुए पोस्ट किया जाएगा।

पोस्टकार्ड पर पता लिखा जाएगा 7 लोक कल्याण मार्ग नई दिल्ली। पोस्टकार्ड की कमी होने पर लिफाफा पर 50 पैसे का टिकट लगाकर भी प्रधानमंत्री को प्रेषित किया जा सकता है। 20 सितंबर को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित होगा। 21 को महिला मोर्चा की ओर से जिला एवं मंडलों में फुटपाथ पर सब्जी बेचने वाली, फल बेचने बाली एवं अन्य कार्यों से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। 22 सितंबर को किसान मोर्चा की ओर से विभिन्न तरह की झांकियां निकाली जाएगी। 23 को अनुसूचित जाति, जनजाति मोर्चा आदि की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अंबेडकर छात्रावास में जाकर हम इस कार्यक्रम को सफल बना सकते हैं। 24 सितंबर को प्रधानमंत्री के इस सेवा समर्पण कार्यक्रम के उपलक्ष्य में निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी हम करेंगे। साथ-साथ क्रीड़ा मंच की ओर से भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी