Muzaffarpur: कोरोना पीडि़त परिवारों को संबल देगी भाजपा, जागरूकता अभियान चलाएंगे कार्यकर्ता

Muzaffarpur Coronavirus News Update कोरोना के बढ़ता प्रभाव को नियंत्रित करने को लेकर भाजपा के जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद किया। इसमें महामारी की गंभीरता बेहतर चिकित्सा सुरक्षा एवं बचाव पर विस्तार से चर्चा की गई।

By Murari KumarEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 08:30 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 11:13 AM (IST)
Muzaffarpur: कोरोना पीडि़त परिवारों को संबल देगी भाजपा, जागरूकता अभियान चलाएंगे कार्यकर्ता
कोरोना पीडि़त परिवारों को संबल देगी भाजपा।

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। कोरोना के बढ़ता प्रभाव को नियंत्रित करने को लेकर भाजपा के जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद किया। इसमें महामारी की गंभीरता, बेहतर चिकित्सा, सुरक्षा एवं बचाव पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना का मुकाबला हौसले एवं जागरूकता से ही किया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सकारात्मक भाव से खुद को सुरक्षित रखते हुए पीडि़त परिवारों से फोन के माध्यम से कुशलक्षेम लें। लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि माना कि हम जहां है वहीं से एक-दूसरे की सहायता कर सकते हैं।

 भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि महामारी से संबंधित कोई भी सहायता एवं सुझाव के लिए कार्यकर्तागण हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। जहां तक संभव होगा उनकी मदद की जाएगी। जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव ने कहा कि सुरक्षित जंग सुरक्षित के मंत्र के साथ कार्यकर्ताओं से कहा कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करके ही इस महामारी की चेन को तोड़ा जा सकता है। 

 इस संवाद में मुख्य रूप से जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार, महामंत्री धर्मेंद्र साहु, मनोज कुमार सिंह,उपाध्यक्ष निर्मला साहु, अंजना कुशवाहा, मंत्री संतोष साहेब,  जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार, डॉ. रागिनी रानी, उमेश पाण्डेय, अमित कुमार शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी, यशवंत कुमार  प्रशांत शाही, बिपिन कुमार ङ्क्षसह, बिपुल कुशवाहा, अर्जुन कुमार, रंधीर कुमार आदि शामिल हुए। 

chat bot
आपका साथी