किसान चाची के घर कल आएंगे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, तैयारी को पहुंचे विधायक

12 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम के मद्देनजर जिलाध्यक्ष रंजन कुमार व पारू विधायक अशोक कुमार सिंह ने उच्च विद्यालय मनिकपुर में बनने वाले हेलीपैड का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Sep 2020 12:55 AM (IST) Updated:Fri, 11 Sep 2020 12:55 AM (IST)
किसान चाची के घर कल आएंगे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, तैयारी को पहुंचे विधायक
किसान चाची के घर कल आएंगे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, तैयारी को पहुंचे विधायक

मुजफ्फरपुर : 12 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम के मद्देनजर जिलाध्यक्ष रंजन कुमार व पारू विधायक अशोक कुमार सिंह ने उच्च विद्यालय मनिकपुर में बनने वाले हेलीपैड का निरीक्षण किया। उसके बाद भाजपा की टीम किसान चाची राज कुमारी देवी के घर पहुंची जहा कार्यक्रम से संबंधित विचार-विमर्श किया गया। जेपी नड्डा किसान चाची के घर आनंदपुर जाकर बातचीत करेंगे। किसान चाची की उपलब्धियों पर भी चर्चा होगी। उसके बाद मनिकपुर उच्च विद्यालय के मैदान में 50 किसानों से नड्डा बातचीत करेंगे। प्रगतिशील किसानों की सूची बनाई जा रही है। मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष नचिकेता पांडेय, जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, सचिन कुमार, राजकुमार साह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष उमेश पांडेय, नंदकिशोर पासवान, ब्रज बिहारी पासवान, ओम प्रकाश, गायघाट प्रभारी रमेश श्रीवास्तव, जिला प्रभारी अमित राठौर, विकास चौबे, खेमचंद्र कुशवाहा, सुनील द्विवेदी, सर्वेश पटेल आदि थे।

बोचहां विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यो की समीक्षा

बोचहां विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधायक बेबी कुमारी के आवास पर हुई। बैठक में तीनों मंडल मुशहरी, बोचहां एवं अहियापुर के मंडल अध्यक्ष, मंच मोर्चा के अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, विधानसभा संयोजक एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहे। बैठक में बोचहां विधानसभा क्षेत्र में पिछले पांच सालों में हुए विकास कार्यो की समीक्षा की गई। निर्णय लिया गया कि बोचहां की कार्यसमिति बैठक 13 एवं मुशहरी की बैठक 14 सितंबर को होगी। अध्यक्षता विधायक बेबी कुमारी एवं संचालन चुनाव प्रभारी मनोज तिवारी ने किया। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश रौशन, सतीश कुमार, सकलदेव सहनी आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी