भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह ने कहा, मां दुर्गा राष्ट्रविरोधी शक्तियों का करेंगी नाश

उन्होंने कहा कि मां दुर्गा राष्ट्रविरोधी असुरी ताकतों का नाश करेंगी और माता के आशीर्वाद से देश समृद्ध होगा। इस मौके पर उनके साथ गन्ना उद्योग व विधि मंत्री प्रमोद कुमार भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना सहित कई पार्टी नेताओं ने भी मां दुर्गा की पूजा अर्चना की।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 07:46 AM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 07:46 AM (IST)
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह ने कहा, मां दुर्गा राष्ट्रविरोधी शक्तियों का करेंगी नाश
मां दुर्गा की पूजा अर्चना की और माता से आशीर्वाद मांगा। फोटो- जागरण

मोतिहारी, जासं। पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री सह सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह ने कहा है कि मां दुर्गा राष्ट्रविरोधी आसुरी ताकतों का भी नाश करेंगी। शारदीय नवरात्रि के नौवें दिन उन्होंने शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में जाकर मां दुर्गा की पूजा अर्चना की और माता से आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि माता के नौवें रूप की पूजा करने से सभी प्रकार की सिद्धियां प्राप्त होती हैं। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा राष्ट्रविरोधी असुरी ताकतों का नाश करेंगी और माता के आशीर्वाद से देश समृद्ध होगा। इस मौके पर उनके साथ गन्ना उद्योग व विधि मंत्री प्रमोद कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना सहित कई पार्टी नेताओं ने भी मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। 

chat bot
आपका साथी