BJP विधायक विनय बिहारी ने गंडक नदी में पायलट चैनल निर्माण का किया विरोध, बोले- काम नहीं रुका तो दे देंगे इस्तीफा

विधायक विनय बिहारी ने बिहार सरकार की ओर गंडक नदी में पायलट चैनल के निर्माण कार्य की स्वीकृति देने का विरोध किया। यूपी की गंडक परियोजना की ओर से कराए जा रहे कार्य को बंद कराने के लिए विधायक ने जारी किया विडियो संदेश। देखें Video...

By Murari KumarEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 04:53 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 04:53 PM (IST)
BJP विधायक विनय बिहारी ने गंडक नदी में पायलट चैनल निर्माण का किया विरोध, बोले- काम नहीं रुका तो दे देंगे इस्तीफा
BJP विधायक विनय बिहारी ने गंडक नदी में पायलट चैनल निर्माण का किया विरोध।

पश्चिम चंपारण, जासं। यूपी सरकार की ओर से गंडक नदी की धारा को मोड़ने के लिए निर्माणाधीन पायलट चैनल का भाजपा विधायक विनय बिहारी ने विरोध किया है। वे डीएम को संबोधित एक विडियो संदेश जारी किए हैं। कहा है कि योगापट्टी प्रखंड की 70 हजार आबादी के जीवन का सवाल है। उसको बचाने के लिए आवश्यकता पड़ी तो मैं अपने पद का भी त्याग कर दूंगा। इस लिए इसे अपने स्तर से देखिए। मेरी बात को मुख्यमंत्री, जल संसाधन मंत्री और विभाग के अधिकारियों तक पहुंचाईए। नदी के धारा को मोड़ने की अनुमति बिहार सरकार की ओर से किस तरह से दी गई है, यह मुझे मालूम नहीं है। भाजपा विधायक ने स्पष्ट कहा है कि यह काम मैं तो होने नहीं दूंगा। विधायक का यह विडियो क्लिप वायरल हो रहा है। यहां देखें Video...

उन्होंने उपमुख्यमंत्री रेणु देवी को भी एक पत्र लिखा है। कहा है कि चैनल निर्माण होने के बाद उनके विधानसभा क्षेत्र के 10 पंचायतों के लोग बाढ़ के कारण विस्थापित हो सकते हैं। बैरिया प्रखंड के कई गांव का भी अस्तित्व समाप्त हो सकता है। उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग की ओर से इस चैनल का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें बिहार सरकार की भी सहमति है। जबकि यहां के लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। विधायक ने कहा है कि अगर यहां के लोगों को सुरक्षित किए बिना इस चैनल का निर्माण कराया गया तो वे कार्य नहीं होने देंगे। जरूरत पड़ी तो विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे।

एसडीएम ने बंद कराया काम

इधर, विधायक विनय बिहारी के द्वारा जारी विडियो संदेश को डीएम ने गंभीरता के साथ लिया है। शुक्रवार की दोपहर में चैनल निर्माण का काम बंद हो गया। सदर एसडीएम विद्यानाथ पासवान मौके पर पहुंचे और काम को रोकवा दिया। एसडीएम ने बताया कि इस काम की जानकारी जिला प्रशासन को नहीं है। ऐसे में काम नहीं कराया जा सकता। बता दें कि इस निर्माण कार्य को लेकर विगत दो दिनों से स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी