मुजफ्फरपुर में श्रीराम मंदिर निधि संग्रह और पंचायत चुनाव अभियान को धार देगी भाजपा

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण व पंचायत चुनाव अभियान को जिला भाजपा धार देने में जुट गई है। इस क्रम में रविवार को जिले की 41 मंडलों में से 22 में कार्यसमिति की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 01:48 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 01:48 AM (IST)
मुजफ्फरपुर में श्रीराम मंदिर निधि संग्रह और पंचायत  चुनाव अभियान को धार देगी भाजपा
मुजफ्फरपुर में श्रीराम मंदिर निधि संग्रह और पंचायत चुनाव अभियान को धार देगी भाजपा

मुजफ्फरपुर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण व पंचायत चुनाव अभियान को जिला भाजपा धार देने में जुट गई है। इस क्रम में रविवार को जिले की 41 मंडलों में से 22 में कार्यसमिति की बैठक हुई। जिले की सभी 11 विधानसभा क्षेत्र में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष रंजन कुमार के निर्देश पर जिले के सभी पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ता जिला प्रतिनिधि के रूप में विभिन्न मंडलों की बैठक में शामिल हुए।

जिलाध्यक्ष रंजन कुमार बंदरा व मुरौल मंडल की बैठक में शामिल हुए।

बंदरा में मंडल अध्यक्ष बिपुल कुशवाहा की अध्यक्षता में बैठक हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी संगठन के मजबूती के लिए योजनाबद्ध तरीके से किया गया प्रयास सफल होता है। इसमें कार्यकर्ता, कार्यक्रम एवं कार्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिला संगठन हो या फिर मंडल संगठन। अच्छे कार्यो के लिए एक जगह बैठ जब आपसी मंत्रणा होगी तो इस मंथन में अमृत निकलना तय है। वहीं भाजपा जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि सोमवार को शेष दो मंडल कफेन पश्चिमी नगर मंडल की बैठक होगी। संचालन महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने व धन्यवाद ज्ञापन रमण कुमार त्रिवेदी ने किया। मौके पर महामंत्री विमल किशोर त्रिवेदी, उपाध्यक्ष सत्यदेव पाडेय, मीडिया प्रभारी कमलेश उर्फ माही, मीरा कुमारी, बिप्राज दास, विक्की चौधरी, शंभू झा आदि थे।

भाजपा राष्ट्रवाद की पार्टी : शर्मा

मुजफ्फरपुर : रामदयालु स्मृति के सभागार में भाजपा गरीबनाथ नगर मंडल की कार्यसमिति बैठक हुई। इसमें पूर्व नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा व्यक्तिवाद, जातिवाद और वंशवाद की पार्टी नहीं है। यह राष्ट्रवाद की पार्टी है। चुनाव पार्टी लड़ती है व्यक्ति नहीं। परितोष सिंह ने मंडल का वृत्त लिया और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन मंडल अध्यक्ष प्रणव भूषण मोनी एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री पंकज प्रकाश ने किया। इसे जिला उपाध्यक्ष सुनिता सहनी, जिला प्रवक्ता प्रभात कुमार, वरिष्ठ नेता भोला चौधरी ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी