गांव-गांव में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रेरित करेगी भाजपा

कोरोना के खिलाफ लड़ाई जारी रखते हुए भाजपा ने वैक्सीनेशन के लिए लोगों को जागरूक करने की मुहिम शुरू की है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 02:23 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 02:23 AM (IST)
गांव-गांव में कोरोना वैक्सीनेशन के 
लिए लोगों को प्रेरित करेगी भाजपा
गांव-गांव में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रेरित करेगी भाजपा

मुजफ्फरपुर : कोरोना के खिलाफ लड़ाई जारी रखते हुए भाजपा ने वैक्सीनेशन के लिए लोगों को जागरूक करने की मुहिम शुरू की है। शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा की ओर से टीकाकरण जागरूकता रथ निकाला गया। पार्टी जिला कार्यालय से रथ को भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने रवाना किया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने की मुहिम को आंदोलन का रूप देने के आग्रह किया है। इसके तहत अब पार्टी के नेता गांव-गांव में लोगों को वैक्सीन लगवाने को प्रेरित करेंगे। जुलाई तक जिले के सभी वयस्कों को वैक्सीन लगवाने का पार्टी का प्रयास रहेगा।

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष उमेश पांडेय ने कहा कि कोविड टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए प्रदेश के निर्देशानुसार जागरूकता रथ निकाला गया है। यह रथ एक सप्ताह तक पूरे जिले में भ्रमण कर लोगों को टीका के लिए जागरूक करने का कार्य करेगा। हर मंडल में पांच या छह स्थानों पर वैक्सीन लगाने के लिए हेल्प डेस्क स्थापित की जाएंगी। यहां भाजपा कार्यकर्ता टीकाकरण के लिए आने वाले लोगों का सहयोग करेंगे। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहू, प्रदेश लीची अनुसंधान प्रकोष्ठ के संयोजक लखन लाल रमण, जिला महामंत्री रंजीत कुमार सिंह, जिला मंत्री विजय पांडेय, सुरेश कुशवाहा, मनोज कुमार आदि थे।

आंगनबाड़ी केंद्र पर 50 का टीकाकरण

मुशहरी प्रखंड के बैकटपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 260 की सेविका रिंकू कुमारी ने लोगों को प्रेरित कर 50 लोगों को कोरोना का टीका दिलवाया। लोगों के तैयार करने में सेविका को काफी मशक्कत करनी पड़ी। तरह-तरह के भ्रम में फंसे लोग आसानी से टीका लेने पर सहमत नहीं हो रहे थे। काफी समझाने के बाद लोग टीका लेने को तैयार हुए।

chat bot
आपका साथी