भाजपा व एनडीए सरकार के कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक मोर्चा अध्यक्ष फेंकू राम की अध्यक्षता में एक होटल के सभागार में गुरुवार को हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Aug 2021 05:09 AM (IST) Updated:Thu, 26 Aug 2021 05:09 AM (IST)
भाजपा व एनडीए सरकार के कार्यों को 
समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं
भाजपा व एनडीए सरकार के कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं

मुजफ्फरपुर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक मोर्चा अध्यक्ष फेंकू राम की अध्यक्षता में एक होटल के सभागार में गुरुवार को हुई। इसे संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजीत चौधरी ने कहा कि मोर्चा की पूर्ण कार्य समिति बनी या नहीं इसका सही मूल्यांकन आवश्यक है। कोशिश यह होनी चाहिए कि सभी मंडलों में मोर्चा की समितियां बन जाए। जिला से लेकर मंडलों की बैठक में मोर्चा की भागीदारी होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, जनजाति के विकास के लिए भाजपा और एनडीए सरकार के कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।

मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी बेबी कुमारी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुसूचित जाति-जनजाति के उत्थान के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार गरीबों के लिए समर्पित रहा है। इसका सबसे बड़ा फायदा अनुसूचित जाति को मिला है। भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि संगठन का उद्देश्य सिर्फ सत्ता की गलियारों तक पंहुचना नहीं, जनसेवा के संकल्प के साथ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचना है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाति को जितना सम्मान दिया उतना किसी सरकार ने नहीं दिया। अनुसूचित जाति से 12 मंत्री इसका प्रमाण है। इससे पहले फेंकू राम ने मोर्चा द्वारा किए गए कार्यों का ब्योरा दिया। उन्होंने कहा, आगे भी जिला एवं प्रदेश के निर्देशानुसार सभी कार्यों को पूरा करने को मोर्चा कार्यकर्ता संकल्पित हैं। बैठक को जिला महामंत्री सचिन कुमार, मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, प्रदेश मंत्री गजेंद्र पासवान, बजरंग पासवान एवं क्षेत्रीय प्रभारी योगेंद्र राम ने भी संबोधित किया। संचालन मोर्चा महामंत्री नंदकिशोर पासवान एवं धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पासवान ने किया।

chat bot
आपका साथी