मुजफ्फरपुर में प्रणव पर्व के रूप में मना डॉ.संजय पंकज का जन्मोत्सव

प्रसिद्ध साहित्यकार और बेला पत्रिका के संपादक डॉ.संजय पंकज का जन्मोत्सव प्रणव पर्व के रूप में मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Dec 2020 01:39 AM (IST) Updated:Sun, 06 Dec 2020 01:39 AM (IST)
मुजफ्फरपुर में प्रणव पर्व के रूप में मना डॉ.संजय पंकज का जन्मोत्सव
मुजफ्फरपुर में प्रणव पर्व के रूप में मना डॉ.संजय पंकज का जन्मोत्सव

मुजफ्फरपुर। प्रसिद्ध साहित्यकार और बेला पत्रिका के संपादक डॉ.संजय पंकज का जन्मोत्सव प्रणव पर्व के रूप में मनाया गया। मिठनपुरा स्थित एक होटल के सभागार में मिशन भारती रिसर्च इंफॉर्मेशन सेंटर तथा बिहार गुरु के संयोजन एवं नवसंचेतन, उजास, राम इकबाल सिंह राकेश स्मृति समिति, संस्कृति संगम, प्रेमसागर समेत कई संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन हुआ। लेखक डॉ.देवव्रत अकेला ने कहा कि डॉ. पंकज का सामाजिक सरोकार और सास्कृतिक फैलाव हमें गौरवान्वित करता है। यह सतत सृजनरत एक कर्मयोगी और आध्यामिक संत भी हैं। बाबा गरीबनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने केक काटकर समारोह का शुभारंभ किया। मिशन भारती के अध्यक्ष अविनाश तिरंगा ने कहा कि वे केवल साहित्यकार ही नहीं युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत भी हैं और हम सब इस दिन की प्रतीक्षा पूरे वर्ष भर करते हैं। मुख्य अतिथि डॉ सुनीति मिश्र ने कहा कि वे मुजफ्फरपुर के सास्कृतिक प्राण हैं। उपन्यासकार डॉ.महेंद्र मधुकर ने उन्हें बहुआयामी व्यक्तित्व का धनी बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि डॉ. पंकज चिंतक और युवाओं के पथ प्रदर्शक हैं। संचालन डॉ.विजय शकर मिश्र ने किया। आभार प्रकट करते हुए डॉ.संजय पंकज ने कहा कि साहित्य की यात्रा प्रेम और आत्मीयता की यात्रा होती है। इस संकट काल में भी शुभकामनाएं और आशीर्वाद मेरे लिए एक संजीवनी है जो मेरी लेखनी को ताकत देगी। उद्गार व्यक्त करने वालों में कुमार राहुल, ब्रजभूषण शर्मा,मधुमंगल ठाकुर,डॉ कुमारी अनु, रूपक रंजन, श्यामल श्रीवास्तव, कुंदन कुमार,संजीव साहू, चैतन्य चेतन, प्रणव चौधरी,अनुराग आनंद, प्रभाष कुमार,राजेश चौधरी, मंटू राणा, प्रमोद आजाद, धीरेन्द्र जायसवाल, अजय शर्मा, समरजीत, विश्वजीत, कुमार वीरेन, संतोष पाठक मनोज झा आदि महत्वपूर्ण थे। धन्यवाद ज्ञापन प्रेमभूषण ने किया।

chat bot
आपका साथी