बाइक की ठोकर से बच्चे की मौत

कांटी थाना क्षेत्र के कांटी- साइन रोड में रतनपुरा गाव के समीप सोमवार की संध्या बाइक की ठोकर से एक बच्चे की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 02:02 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 05:12 AM (IST)
बाइक की ठोकर से बच्चे की मौत
बाइक की ठोकर से बच्चे की मौत

मुजफ्फरपुर: कांटी थाना क्षेत्र के कांटी- साइन रोड में रतनपुरा गाव के समीप सोमवार की संध्या बाइक की ठोकर से एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं, उसकी मा गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मृतक की पहचान प्रखंड के मणि फुल्काहां निवासी संतोष पाडेय के छह वर्षीय पुत्र प्रियाशु कुमार के रूप में हुई है। जबकि उसकी मा सुषमा जख्मी बताई जाती है। जानकारी के अनुसार मा और पुत्र सड़क से पैदल जा रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दी तथा मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि जख्मी मा को पीएचसी पहुचाया। मौके पर पहुंचे सामाजिक कार्यक्रता अनय राज ने प्रशासन से मुआवजे की माग की है।

सकरा में अचेत मिला बेगूसराय का युवक

बरियारपुर ओपी क्षेत्र में सड़क किनारे मिले बेहोश युवक की पहचान हो गई है। वह मधुबनी सदर अस्पताल का स्वास्थ्य कर्मी है। सोमवार को होश आने के बाद सकरा रेफरल अस्पताल में कíमयों को बताया कि वह बेगूसराय के पनसलबा गाव का उमेश सिंह है। मधुबनी से मुजफ्फरपुर पहुंचा था। वहा से घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक कार चालक ने बेगूसराय जाने की बात कहकर बैठा लिया। इसमें पहले से कुछ लोग बैठे थे। रास्ते में चाय पिलाई। इसके बाद उसे कुछ याद नहीं।

वैशाली से अपहृत युवक की हत्या कर शव फेंका

कांटी थाना क्षेत्र की नगर पंचायत अंतर्गत काटी कोठिया मन में सोमवार की सुबह एक युवक का शव उपलाता देख सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मन से बाहर निकाला। कांटी पुलिस के साथ वैशाली जिले की विदुपुर पुलिस भी थी। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि वैशाली जिले के विदुपुर से अपहृत किशोर का शव बरामद हुआ है। कांटी पुलिस विदुपुर पुलिस के साथ घटना की जाच कर रही है। मृतक की पहचान विदुपुर निवासी रामनंदन महतो के 18 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार विदुपुर पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अपहर्ताओं ने युवक की हत्या कर शव कोठिया मन में फेंकने की बात बताई थी जिसकी निशानदेही पर विदुपुर पुलिस ने अपहर्ताओं के साथ काटी पहुंचकर शव को बरामद किया। घटना के संबंध में एएसपी पश्चिमी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि वैशाली के विदुपुर से अगवा किए गए युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है। पुलिस घटना की जाच कर रही है।

chat bot
आपका साथी