बि‍हार के समस्‍तीपुर भी बिन ब्याही मां बनी एक लड़की, अनुमंडलीय अस्पताल में दिया बच्‍चे को जन्म

समस्‍तीपुर के दलस‍िंहसराय में एक हैरान करने वाली घटना हुई है। यहां एक लड़की ब‍िन ब्‍याही मां बन गई है। उसने अनुमंडलीय अस्पताल मेंं एक बच्ची को जन्म दिया। इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 08:34 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 08:34 PM (IST)
बि‍हार के समस्‍तीपुर भी बिन ब्याही मां बनी एक लड़की, अनुमंडलीय अस्पताल में दिया बच्‍चे को जन्म
समस्‍तीपुर के दलस‍ि‍ंहसराय में ब‍िन ब्‍याही मां बनी लड़़की। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

समस्तीपुर, जासं। दलस‍िंहसराय में शनिवार को अनुमंडलीय अस्पताल में बिन ब्याही एक लड़की ने बच्‍चे को जन्म दिया। अंगारघाट थाना क्षेत्र के लड़की के स्वजनों ने बताया कि शनिवार को लड़की को पेट मे दर्द होने पर अस्पताल में भर्ती कराया तो लड़की सात माह की गर्भवती थी। जिसके बाद लड़की ने एक बच्‍चे को जन्म दिया। स्वजनों ने बताया कि गांव के ही मदन राय के पुत्र धीरज कुमार ने लड़की को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। यह बात लड़की ने अपने स्वजनों को बतायी। इधर, अस्पताल के चिकित्सकों ने लड़की और बच्‍चे की गम्भीर स्थिति को देखते हुए समस्तीपुर रेफर कर दिया।

वहीं इससे पहले मुजफ्फरपुर में भी इस तरह की एक घटना हुई थी एक युवक ने शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुराचार किया था। उसके बाद वह बिन ब्याही मां बन गई थी। इस घटना में मोतीपुर मोहम्मदपुर के दीपक पासवान को 7 साल की सजा सुनाई गई। बताते चले कि मुजफ्फरपुर की घटना दो पहले की है। मोतीपुुर के एक गांव में दीपक नाम का लड़का अपने  जीजा के यहां रहता था इसी दौरान किशोरी से उसका संपर्क हुआ शादी का झांसा देकर उसने उसके साथ दुराचार किया है इससे वह गर्भवती हो गई। इसके बाद जब किशोरी शादी का दबाव बनाई तो इंकार कर दिया। कोर्ट में सुनवाई के बाद जुलाई 2021 में सजा हुई है।

दो वर्ष पूर्व अपहृत किशोरी बराम

विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव से विगत 25 जुलाई 2019 को अपहृत किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसके बाद पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। यह जानकारी थानाध्यक्ष चंद्र कांत गौरी ने दी। बताया कि घटना को लेकर अपहृता की मां ने स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। इसमें बोरिया निवासी मोदी महतो के पुत्र पिन्टु महतो और उसके सहयोगियों के उपर अपहरण का आरोप लगाया था। कहा था कि उसकी नाबालिग पुत्री बैंक खाता लेकर एसबीआईएन-किओस्क शाख बोरिया गई थी। इसी क्रम में आरोपी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उसकी पुत्री का अपहरण कर भगा ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। बताया कि इस कांड के नामजद आरोपित पिन्टु महतो को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इधर, अपहृता बरामद होने के बाद जब थाना परिसर पहुंची तो उसके साथ एक बच्चा भी था।

chat bot
आपका साथी