Bihar Panchayat Election 2021 Schedule: अगले माह 20 तारीख से डाले जाएंगे वोट

Bihar Panchayat Election 2021 Scheduleमड़वन और सरैया प्रखंड से जिले में होगा पंचायत चुनाव का आगाज। जिले में सबसे अंतिम चरण में कटरा प्रखंड में डाले जाएंगे वोट। कुढऩी पारू औराई और कटरा में अलग-अलग तिथि को चुनाव।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 12:47 PM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 12:47 PM (IST)
Bihar Panchayat Election 2021 Schedule: अगले माह 20 तारीख से डाले जाएंगे वोट
छह चरणों में दो-दो प्रखंडों को मिलकर कराया जाएगा मतदान।

मुजफ्फरपुर, जासं। जिले में पंचायत चुनाव का आगाज मड़वन और सरैया प्रखंडों से होगा। इन दोनों प्रखंडों में पहले चरण में 20 सितंबर को वोट डाले जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रणव कुमार ने इससे पहले चरणवार प्रखंडों का चयन कर आयोग को भेज दिया था। इसके अनुसार सबसे अंत में कटरा प्रखंड में 25 नवंबर को चुनाव होगा। कुढऩी, पारू, औराई और कटरा में अलग-अलग चरणों में वोट डाले जाएंगे। इसके अलावा छह चरणों में दो-दो प्रखंडों को शामिल कर मतदान कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें :एमआइटी हॉस्टल में घुसकर छात्राओं के साथ गंदी बात, हद तो जब हो गई जब...

बाढ़ वाले प्रखंडों में बाद में चुनाव

जिले के कई प्रखंड बाढ़ से प्रभावित हैं। इसे देखते हुए ही बाढ़ वाले प्रखंडों में चुनाव बाद में कराया जा रहा है। जिन प्रखंडों में बाढ़ का कहर नहीं रहा वहां पहले वोट डाले जाएंगे। बाढ़ प्रभावित प्रखंड कांटी, मीनापुर, औराई, गायघाट, पारू, कटरा आदि में शुरुआती चरण में चुनाव नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें : सीएम नीतीश कुमार के लिए चिराग पासवान ने कही बड़ी बात, विधानसभा चुनाव को लेकर की भविष्यवाणी

मुखिया के 373 पदों पर डाले जाएंगे वोट

जिले में इसबार 373 पंचायतों व ग्राम कचहरी के लिए चुनाव होगा। इस तरह मुखिया एवं सरपंच की इतनी ही सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।पिछले चुनाव में 385 सीटों पर वोट डाले गए थे। वार्ड सदस्यों एवं पंचों की संख्या 5108 होगी। जिला परिषद एवं पंचायत समिति की संख्या में भी कमी आएगी। पंचायत चुनाव के लिए जिले में कुल 5262 बूथ बनाए जाएंगे। इसमें 5108 मूल मतदान केंद्र होंगे। इसके अलावा 154 सहायक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

जिले में कब कहां होगा चुनाव (प्रखंडवार पंचायतों व बूथों की संख्या के साथ)20 सितंबर (पहला चरण) : मड़वन (14 व 198) एवं सरैया (29 व 391)

24 सितंबर (दूसरा चरण) : सकरा (27 व 369) एवं मुरौल (नौ व 108)

चार अक्टूबर (तीसरा चरण) : मुशहरी (26 व 411) एवं बोचहां (20 व 283)

आठ अक्टूबर (चौथा चरण) : कुढऩी (37 व 524)

18 अक्टूबर (पांचवां चरण) : साहेबगंज (19 व 245) एवं मोतीपुर (29 व 410)

22 अक्टूबर (छठा चरण) : कांटी (20 व 305) एवं मीनापुर (26 व 378)

31 अक्टूबर (सातवां चरण) : गायघाट (23 व 329) एवं बंदरा (12 व 167)

सात नवंबर (आठवां चरण) : पारू (34 व 476)

15 नवंबर (नौवां चरण) : औराई (26 व 350)

25 नवंबर (दसवां चरण) : कटरा (22 व 313)

chat bot
आपका साथी