Bihar Panchayat Chunav: मधुबनी के हरलाखी में अब तक 1537 लोगों ने किया नामांकन

मधुबनी में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी तेजी से चल रही है। चौथे दिन शांतिपूर्ण माहौल में नामांकन की प्रक्रिया सम्पन्न की गई है। विधि-व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष प्रेमलाल पासवान के नेतृत्व ने पुलिस बल प्रखंड कार्यालय के चारों तरफ मुस्तैद थे।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 06:36 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 06:36 PM (IST)
Bihar Panchayat Chunav: मधुबनी के हरलाखी में अब तक 1537 लोगों ने किया नामांकन
चौथे दिन शांतिपूर्ण माहौल में नामांकन की प्रक्रिया सम्पन्न। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

मधुबनी, (हरलाखी) जासं। हरलाखी प्रखंड में नामांकन के चौथे दिन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से कुल 440 अभ्यर्थियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किया। इसमें मुखिया पद से 31 अभ्यर्थियों ने पर्चा भरा। इसमें 15 महिला व 16 पुरुष शामिल हैं। पंचायत समिति सदस्य पद के लिए कुल 23 अभ्यर्थियों ने पर्चा भरा है। इसमें 11 महिला व 12 पुरुष शामिल है। सरपंच पद के लिए 22 अभ्यर्थियों ने पर्चा भरा है। इसमें छह महिला व 16 पुरुष शामिल हैं। वहीं वार्ड सदस्य के लिए कुल 251 अभ्यर्थियों ने पर्चा भरा है। इसमें 133 महिला व 118 पुरुष शामिल हैं।

वार्ड पंच के लिए कुल 113 अभ्यर्थियों ने पर्चा भरा है। इसमें 55 महिला एवं 58 पुरुष शामिल है। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अरविन्द कुमार ङ्क्षसह के नेतृत्व में सभी एआरओ अपने -अपने कार्य में मुस्तैद थे। विधि-व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष प्रेमलाल पासवान के नेतृत्व ने पुलिस बल प्रखंड कार्यालय के चारों तरफ मुस्तैद थे। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अरङ्क्षवद कुमार ङ्क्षसह ने कहा कि चौथे दिन शांतिपूर्ण माहौल में नामांकन की प्रक्रिया सम्पन्न की गई है। चार दिनों में कुल 1537 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया है। अब तक कुल मुखिया पद के लिए 110, पंचायत समिति पद के लिए 118, सरपंच के लिए 87, वार्ड सदस्य के लिए 867, वार्ड पंच के लिए 355 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है।

बासोपट्टी में 224 बूथों पर मतदान कल

बासोपट्टी। बासोपट्टी प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस प्रखंड में रविवार की सुबह सात बजे से मतदान कराया जाएगा। मतदान कर्मी मतदान केंद्र पर पहुंच गए। उच्च विद्यालय बासोपट्टी परिसर में लगे काउंटर से मतदान कर्मी मतदान सामग्री लेकर रवाना हुआ था। वहीं मतदान केंद्र पर सुरक्षा को लेकर काफी मात्रा में पुलिस बल भी पहुंचे। अधिकारियों ने उच्च विद्यालय बासोपट्टी पर हर कार्य का जायजा भी लिया। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मंजू कुमारी कणकण ने बताया कि मतदान ससमय शुरू होगी। जिसके लिए सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। एक लाख चौबीस हजार नौ सौ चौंतीस मतदाता प्रत्याशियों की भाग्य का फैसला करेंगे। जिसमें महिला मतदाता सबसे अधिक करीब पैसठ हजार छह सौ शामिल है। वहीं पुरुष मतदाता करीब उनसठ हजार तीन सौ है। कुल मतदान केंद्र की संख्या 224 है। बासोपट्टी प्रखंड में दो आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। जिसमे कन्या मध्य विद्यालय बासोपट्टी बांया भाग एवं उमवि मनमोहन दायां भाग शामिल है। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मंजू कुमारी कणकण ने बताया कि चुनाव को लेकर विभिन्न तैयारियां पूरी हो चुकी है। पूर्ण रूप से निष्पक्ष चुनाव एवं भयमुक्त मतदान होगी। लापरवाही हरहाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी