Panchayat Chunav: उत्तर बिहार में आधी आबादी ने मतदान में दिखाया जलवा

Panchayat Chunav दूसरे फेज के लिए हुए पंचायत चुनाव में महिलाएं रहीं आगे जितिया व्रत रहते हुए मतदान में लिया भाग शांतिपूर्ण रहा मतदान रही पूरी सुरक्षा व्यवस्था पहली बार बोगस वोट‍िंग रोकने के लिए बूथों पर बायोमीट्रिक मशीन का इस्‍तेमाल।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 07:04 AM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 07:04 AM (IST)
Panchayat Chunav: उत्तर बिहार में आधी आबादी ने मतदान में दिखाया जलवा
मधुबनी में अपना पहचान पत्र दिखातीं महिला मतदाता। जागरण

मुजफ्फरपुर, जासं। दूसरे फेज के लिए उत्तर बिहार में हुए पंचायत चुनाव में महिलाओं ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और वह आगे रहीं। बुधवार को हुए मुजफ्फरपुर के मड़वन, सरैया, पूर्वी चंपारण के मधुबन, फेनहारा, तेतरिया, पश्चिमी चंपारण के चनपटिया, सीतामढी के चोरौत, नानपुर, दरभंगा के बेनीपुर, अलीनगर, मधुबनी के पंडौल, रहिका और समस्तीपुर ताजपुर, पूसा में मतदान कार्य हुआ।

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार को जिले के मड़वन व सरैया प्रखंड में पंचायत की सरकार में अपनी भागीदारी के लिए आधी आबादी ने अपना दमखम दिखाया|जीवित्पुत्रिका व्रत को लेकर महिलाअों ने निर्जला व्रत किया। इसके बावजूद चिलचिलाती धूप में घंटों लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने को बेताब रहीं। मधुबनी के पंडौल व रहिका प्रखंड में मतदान में सुबह से ही महिलाएं पुरुषों से आगे चल रही थीं। जितिया पर्व के कारण अधिकांश महिला मतदाता व्रत में थीं। इस कारण भी महिलाओं ने सुबह के समय मतदान को तरजीह दी। हालांकि, धूप खिलने के बाद भी महिलाओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। इस तरह हक व अधिकार पाने को मधुबनी में आधी आबादी ने दिखाया दम। मतदान पांच बजे तक हुअा। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

उत्तर बिहार के कमोबेश हर जिले में यह देख हर कोई यह कहने को मजबूर रहा कि आधी आबादी अब जाग चुकी है। लोकतंत्र के महापर्व में वह निर्जला रह कर भी अपने अधिकार को खोना नहीं चाहती। महिलाएं अब अपने अधिकार के प्रति सजग हैं और वे भी अपने मताधिकार से वंचित नहीं रहना चाहती। इसी तरह समस्तीपुर जिले में भी जिउतिया व्रत के बाद भी बड़ी संख्‍या में मतदान केंद्र पर पहुंची महिलाअों में वोट के प्रति गजब का जज्बा और उत्साह दिखा। दरभंगा जिले के कई मतदान केंद्रों पर भी महिला मतदाताओं की लाइन व भीड़ को देखा गया। मतदान केंद्रों पर महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई। कड़ी सुरक्षा के बीच दरभंगा के बेनीपुर व अलीनगर में मतदान केंद्रों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। इसी प्रखार, मोतिहारी, बेतिया अौर बगहा जिले में भी मतदान के प्रति अाधी अाबादी ने अपना जुनून दिखाया।

जगत जननी मां जानकी की जन्मभूमि सीतामढ़ी जिले में भी जिउतिया पर्व पर महिलाएं आज व्रत में थीं और भूखी रहने के बावजूद जिले के नानपुर व चोरौत प्रखंड में मतदान केंद्रों पर सुबह से खड़ी रहीं और अपनी बारी का इंतजार कर रही थीं। महिलाअों ने यह साबित कर दिखाया कि वह कोई भी कष्ट झेलने को सहर्ष तैयार हो जाती हैं। मतदान में उनकी भागीदारी यहीं संदेश दे रही थी।

chat bot
आपका साथी