Bihar lockdown: अब घर तक सुरक्षित पहुंचने के लिए रेल टिकट बहुत बड़ा सहारा

Bihar lockdown जंक्शन पर उतरने के बाद आगे की यात्रा के लिए जैसे ही कोई यात्री ऑटो या टैक्सी चालक से बात शुरू करते हैं चालक पहले टिकट होने की मुकम्मल जानकारी ले रहे हैं फिर किराया तय करते हैं।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 08:22 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 08:22 AM (IST)
Bihar lockdown: अब घर तक सुरक्षित पहुंचने के लिए रेल टिकट बहुत बड़ा सहारा
महानगरों से पहुंचने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में आई कमी। फोटो: जागरण

मुजफ्फरपुर, जासं। Bihar lockdown: लॉकडाउन में महानगरों से लौटने वालों के लिए घर तक पहुंचने का सहारा रेल टिकट हो गया है। जंक्शन पर उतरने के बाद आगे की यात्रा के लिए जैसे ही कोई यात्री ऑटो या टैक्सी चालक से बात शुरू करते हैं, चालक पहले टिकट होने की मुकम्मल जानकारी ले रहे हैं फिर किराया तय करते हैं। हालांकि दिल्ली व अन्य महानगरों से पहुंचने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में कमी आई है।

बुधवार को आनंद विहार दिल्ली से आने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस की एसी बोगी पूरी तरह खाली मिली। कुछ रेल यात्रियों ने बताया कि जो भी वीआइपी पैसेंजर थे वे पहले ही घर लौट गए हैं। कई लोग संक्रमण से बचने के लिए भी एसी में सफर से परहेज कर रहे हैं। अब मध्यमवर्गीय पैसेंजर आ रहे हैं। उनके लिए एसी का किराया देना संभव नहीं, इसलिए स्लीपर क्लास में यात्रा कर रहे हैं। इधर प्लेटफॉर्म टिकट का मूल्य 50 रुपये हो गया है, इससे प्लेटफॉर्म पर आने वालों की भीड़ कम हुई है। आम तौर पर पहले यहां तीन से चार सौ प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री होती थी। कीमत बढऩे के बाद मुश्किल से 20 प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री हो रही है।

साहेबगंज में दो दुकानें सील

साहेबगंज (मुजफ्फरपुर): लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने सीओ राकेश कुमार तथा थानाध्यक्ष अनूप कुमार दलबल के साथ निकले। इस दौरान साहेबगंज मुख्य बाजार के गांधी चौक स्थित एक कपड़ा दुकान व अशोक चौक स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान को खुला पाए जाने पर सील कर दिया। वहीं, बेवजह सड़क पर घूमने वालों को सख्त हिदायत दी। अधिकारियों ने रामपुर चौक, सोमगढ़ चौक, बल्थी, राजेपुर, नीरपुर, सरैंया का भी जायजा लिया।

मीनापुर में कई दुकानें सील

मीनापुर (मुजफ्फरपुर) : लॉकडाउन को लेकर मीनापुर में पुलिस और प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस ने गंज बाजार पर सख्ती दिखाते हुए सब्जी मंडी बंद कराई। वहीं, लॉकडाउन के उल्लंघन में कई दुकानों को सील कर दिया।  

chat bot
आपका साथी