Samastipur: एक औरत ही दूसरी महिला की इज्‍जत से खेल रही, इतनी दुश्‍मनी भी ठीक नहीं

समस्तीपुर के बिथान थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदबुद्धि किशोरी से दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। दुखद यह है कि उसके साथ इस घटना को अंजाम देने में एक महिला की संलिप्तता सामने आ रही है।

By Ajit kumarEdited By: Publish:Thu, 11 Feb 2021 08:25 AM (IST) Updated:Fri, 12 Feb 2021 07:41 AM (IST)
Samastipur: एक औरत ही दूसरी महिला की इज्‍जत से खेल रही, इतनी दुश्‍मनी भी ठीक नहीं
घटना के बाद से महिला अपने स्वजनों के साथ घर से फरार। प्रतीकात्मक फोटो

समस्तीपुर, जासं। सभ्य समाज में दुराचार के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। लेकिन, आए हमलोग इस तरह की घटनाएं सुनते रहते हैं। लेकिन, यह सुनकर मन तब और व्यथित हो जाता है जब एक महिला की अस्मत को रौंदने में किसी औरत की भूमिका होती है। बिहार के समस्तीपुर से कुछ ऐसी ही घटना होने की सूचना मिल रही है। यहां के बिथान थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदबुद्धि किशोरी से दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। दुखद यह है कि उसके साथ इस घटना को अंजाम देने में एक महिला की संलिप्तता सामने आ रही है। इस बाबत पीड़िता के स्वजनों ने महिला थाना में एक आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। इसमें पड़ोस के ही एक महिला समेत दो लोगों को आरोपित किया गया है। 

बताया गया कि पीड़िता मंगलवार शाम घर से खाना खाकर दरवाजे पर नलके के पास पानी लेने गई। इसी बीच पड़ोस की एक महिला ने उसे बुलाकर और अपने घर ले गईं। स्वजनों को इस बात की जानकारी नहीं थी। देर रात तक जब किशोरी अपने घर नहीं लौटी तो परिवार के सदस्यों की बेचैनी बढ़ गई। इसके बाद वे उसे इधर-उधर ढूंढते रहे। इस क्रम में सुबह हो गई। इस बीच आरोपित पीडिता को घर पर छोड़कर परिवार के अन्य सदस्यों से साथ वहां से भाग निकले। पीड़िता ने स्वजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पंचायत में मामले की शिकायत की गई। जहां लोगों ने पीड़ित परिवार को ढांढस देते हुए स्थानीय पुलिस से सहयोग लेने की बात कही। इसके बाद पीड़िता के स्वजन स्थानीय थाना में पुलिस से मामले की शिकायत की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पीड़िता और उसके स्वजनों को महिला थाना में भेज दिया। थानाध्यक्ष पुष्पलता ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से सभी हतप्रभ हैं। लोगों का कहना है कि हो सकता है दुश्मनी हो, लेकिन, एक महिला ही दूसरे की इज्जत के साथ खिलवाड़ करे तो समाज कैसे आगे बढ़ेगा। पूरी व्यवस्था ही चौपट हो जाएगी। 

यह भी पढ़ेें : Muzaffarpur:'बेबी डॉल में सोने दी' फेम कनिका कपूर की बढ़ीं मुश्किलें, अब इन जांच से गुजरना होगा

यह भी पढ़ेें : Muzaffarpur Crime: लेडी नटवरलाल के शहर-बाजार में चर्चे, लोगों को पहना रहीं टोपी

यह भी पढ़ेें : Samastipur: हद है, यहां तो एक औरत ही दूसरी महिला की अस्मत रौंद रही

chat bot
आपका साथी