Bihar assembly by-election 2021: मंत्री शीला मंडल ने कहा, नारी सशक्तीकरण का बिहार माडल देशभर में नजीर

बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने कहा कि विश्वास है कि कुशेश्वरस्थान की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करेगी। मंत्री सुनील कुमार राम ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में कानून का राज स्थापित किया है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 08:11 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 08:11 AM (IST)
Bihar assembly by-election 2021: मंत्री शीला मंडल ने कहा, नारी सशक्तीकरण का बिहार माडल देशभर में नजीर
मंत्री शीला मंडल, लेसी सिंह, सुनील कुमार, जमां खान और महेश्वर हजारी ने किया जनसंपर्क। फोटो- जागरण

दरभंगा, संस। कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र में एनडीए का चुनावी जनसंपर्क मंगलवार को बारिश के बीच जारी रहा। मंत्री शीला मंडल ने कहा कि महिला सशक्तीकरण का बिहार माडल देशभर के लिए नजीर बनकर उभरा है। आज बेटियां पढ़ रही हैं, आगे बढ़ रही हैं। अपना, अपने परिवार का, बिहार का और देश का नाम रोशन कर रही हैं। इसका श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जाता है। 

बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने कहा कि विश्वास है कि कुशेश्वरस्थान की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करेगी। मंत्री सुनील कुमार राम ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में कानून का राज स्थापित किया है। सबको न्याय मिल रहा है। सबका विकास हो रहा है। मंत्री लेसी सिंह ने एनडीए प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की। मंत्री मो. जमा खान ने कहा कि नीतीश कुमार ने बच्चों के हाथ में कलम दी है। बच्चों को अच्छी तालीम मिल रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को सरकार की तरफ से अनेक सुविधाएं और आर्थिक मदद दी जाती हैैं। वे चयनित हो रहे हैं।  

chat bot
आपका साथी