Bihar assembly by-election 2021: कांग्रेस का राजद पर हमला, नहीं किया गठबंधन धर्म का पालन

कहा- यहां से कई बार हमारी पार्टी के विधायक चुने गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अतिरेक कुमार युवा एवं शिक्षित हैं। राष्ट्रीय जनता दल ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया। राजद जाति के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रहा है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 11:30 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 11:30 AM (IST)
Bihar assembly by-election 2021: कांग्रेस का राजद पर हमला, नहीं किया गठबंधन धर्म का पालन
पूर्व सांसद रंजीता रंजन ने कुशेश्वरस्थान में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक। फोटो- जागरण

कुशेश्वरस्थान ( दरभंगा), संस : विधानसभा उपचुनाव में राजद ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया है। कुशेश्वरस्थान कांग्रेस की परंपरागत सीट है। उक्त बातें पूर्व सांसद सह कांग्रेस की ओर से कुशेश्वरस्थान चुनाव की पर्यवेक्षक रंजीता रंजन ने कही। वे रविवार को बाजार स्थित एक निजी होटल में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थी। कहा- यहां से कई बार हमारी पार्टी के विधायक चुने गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अतिरेक कुमार युवा एवं शिक्षित हैं। कार्यकर्ता हर मतदाता के पास जाकर शिक्षित और युवा प्रत्याशी की सोच के बारे में जन-जन को बताएं। राष्ट्रीय जनता दल ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया। राजद जाति के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रहा है। केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज देश में बेरोजगारी बढ़ गई है। अन्य राज्यों में भी चुनाव है, लेकिन कुशेश्वरस्थान के उपचुनाव पर पूरे देश की नजर है। सभा को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, कार्यकारी अध्यक्ष मो. कोकब कादरी, वरिष्ठ नेता अशोक कुमार, पार्टी प्रवक्ता विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा ने भी संबोधित किया।

बाढ़ व जलजमाव से शीघ्र मिलेगी मुक्ति : संजय झा

कुशेश्वरस्थान (दरभंगा) संस. : कुशेश्वरस्थान में बाढ़ एवं जलजमाव की समस्या से जल्द मुक्ति मिल जाएगी। जल संसाधन विभाग ने इस समस्या के निदान को लेकर कार्य प्रारंभ कर दिया है। अगले साल बाढ़ से पूर्व दर्जिया-फुहिया एवं सलहा-फुहिया तटबंध का अधूरा काम पूरा हो जाएगा। उक्त बातें रविवार को बडग़ांव के चौपाल टोला में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सूबे के जल संसाधन एवं सूचना व जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा ने कहीं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वयं बाढ़ के समय यहां आकर स्थिति का जायजा लिया था। वे इस क्षेत्र के बाढ़ और जलजमाव से निदान की दिशा में हो रहे काम की खुद निगरानी कर रहे हंै। मंत्री ने राजद के शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा कि पहले कुशेश्वरस्थान से दरभंगा जाने में पांच से छह घंटे लगते थे। अब डेढ़ से दो घंटे लगते हंै। पहले अमीर लोगों के बच्चे ड्रेस पहनकर स्कूल जाते थे। अब अमीर-गरीब सभी के बच्चे ड्रेस पहनकर स्कूल जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। हर घर में बिजली पहुंच गई है। अब हर खेत में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य है। इस पर तेजी से काम हो रहा है। इस दौरान जदयू के कई नेता मौजूद रहे।  

chat bot
आपका साथी