समाज के अंतिम पायदान के लोगों को मिल रहा केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पांच वर्ष का कार्यकाल स्वर्णिम तथा अभूतपूर्व है, पीएम ने गरीबों के कल्याणार्थ 125 से अधिक योजनाएं दी है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 11:58 AM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 11:58 AM (IST)
समाज के अंतिम पायदान के लोगों को मिल रहा केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ
समाज के अंतिम पायदान के लोगों को मिल रहा केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाए जाने को लेकर समूचे देश में मिशन मोदी अगेन पीएम नामक संगठन काम कर रही है। संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष रामगोपाल काकाजी मधुबनी जिले के झंझारपुर पहुंचे और संगठन के कार्यकर्ताओं संग बेहट उत्तरी पंचायत के एक निजी भवन में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. संजय कुमार ठाकुर उर्फ मुरारी ठाकुर ने की।

    बैठक की शुरुआत वंदे मातरम तथा उसके बाद अटल बिहारी बाजपेयी, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित करने तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री का पांच वर्ष का कार्यकाल स्वर्णिम तथा अभूतपूर्व है। पीएम ने गरीबों के कल्याणार्थ 125 से अधिक योजनाएं दी है। जिसका सीधा लाभ समाज के सबसे नीचले पायदान के व्यक्ति तक पहुंच रही है।

    उन्होने कहा कि मोदी की विदेश नीति ने विश्व में भारत का डंका बजाया है और सामरिक दृष्टिकोण से भारत मजबूत देश के रूप में उभरा है। उन्होने कहा कि मोदी ने केंद्र एवं राज्य सरकार के साथ भी बेहतर समन्वय स्थापित किया और देश की सभी संस्थाओं को कानून के दायरे में काम करने दिया। अन्य वक्ताओं में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र प्रसाद सिंह, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष सह इस कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. उदय कुमार झा, डॉ. शुभकांत चौधरी, धनंजय झा, ललन मंडल, राजेंद्र मंडल, मनोज कुमार सिंह सहित अन्य ने अपने विचार रखे।

नरेंद्र मोदी ने दिखाई गरीबों को जीने की नई राह

साहेबगंज उच्च विद्यालय के मैदान में त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधि सह प्रबुद्ध नागरिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक वीणा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीबों को जीवन जीने की एक नई राह दिखाई। देश की इस विकट हालत मे नरेंद्र मोदी की सरकार भारत वर्ष के लिए जरूरी हो चुकी है। विधान पार्षद दिनेश सिंह ने कहा कि विकास के लिए यदि नरेंद्र मोदी को पीएम बनाना चाहते हैं तो एनडीए को समर्थन दे।

    अध्यक्षता अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह व संचालन विजय कुमार सिंह ने किया। जबकि लोजपा के राष्ट्रीय सचिव कृष्ण कुमार सिंह, पूर्व मुखिया महेश्वरी सिंह जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ आंदोलन की जिलाध्यक्ष डॉ. मीरा कौमुदी, शंभूशरण ठाकुर, लोजपा उपाध्यक्ष राज कुमार, किरण शर्मा, सहिंद्र पासवान, ई. जितेंद्र पासवान, शंभू पासवान, जिला पार्षद कुमोद पासवान, सूरज कुमार साह, सुनील कुमार गुप्ता, शंभू सिंह, नय्यर आलम ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी