भूमि विवाद में महिला का हाथ-पैर तोड़ नाजुक अंग में डाला मिर्च

मुशहरी थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की देर शाम कुछ लोगों ने लाठी- डंडे से 42 वर्षीय महिला की जमकर पिटाई कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 01:44 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 01:44 AM (IST)
भूमि विवाद में महिला का हाथ-पैर तोड़ नाजुक अंग में डाला मिर्च
भूमि विवाद में महिला का हाथ-पैर तोड़ नाजुक अंग में डाला मिर्च

मुजफ्फरपुर : मुशहरी थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की देर शाम कुछ लोगों ने लाठी- डंडे से 42 वर्षीय महिला की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से उसका बायां हाथ व दायां पैर टूट गया। आरोप है कि आरोपितों ने उसके नाजुक अंग पर डंडे से प्रहार कर मिर्च डाल दिया। घायल महिला कराहती रही, लेकिन हमलावरों ने उसकी एक न सुनी। देर रात महिला को स्वजनों ने एसकेएमसीएच में भर्ती कराया। इसे लेकर गांव में दो पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया। घायल महिला के पति ने मुशहरी थाने में मंगलवार को प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया। इसमें डुमरी निवासी लखन साह, मक्खन साह, रामू साह, राजू कुमार, राम कुमार सहित एक दर्जन से अधिक लोगों को आरोपित किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपित लखन साह को गिरफ्तार किया गया है। दूसरे पक्ष की संजू देवी द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के आलोक में रविरंजन कुमार को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों के बीच कई माह से मकान बनाने के लिए विवाद चल रहा है। सीओ ने विवादित भूमि की मापी करवाई और पीड़िता को उसकी रैयती भूमि पर दखल कब्जा दिलाया था जिसे लखन साह एवं अन्य मानने को तैयार नहीं हुए। इसे लेकर हमेशा दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की होती थी। स्थानीय लोगों के अनुसार पीड़िता को बराबर तंग तबाह किया जाता रहा है। उसके खेत से जबरन रास्ता निकालने की कोशिश की जा रही थी।

chat bot
आपका साथी