बंदरा के मजदूर की हिमाचल प्रदेश में मौत, हत्या का आरोप

बंदरा के पियर थाना क्षेत्र की बड़गाव पंचायत के बलहिया गाव निवासी महेंद्र चौधरी के पुत्र अनिल चौधरी (36) की हिमाचल प्रदेश में संदेहास्पद मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 01:31 AM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 01:31 AM (IST)
बंदरा के मजदूर की हिमाचल प्रदेश में मौत, हत्या का आरोप
बंदरा के मजदूर की हिमाचल प्रदेश में मौत, हत्या का आरोप

मुजफ्फरपुर। बंदरा के पियर थाना क्षेत्र की बड़गाव पंचायत के बलहिया गाव निवासी महेंद्र चौधरी के पुत्र अनिल चौधरी (36) की हिमाचल प्रदेश में संदेहास्पद मौत हो गई। करीब दो माह से वहां एक फैक्ट्री में वह काम कर रहा था। 27 नवंबर को फोन आया कि दो दिन से वह कंपनी से गायब है। पता लगाने उसके छोटे भाई संदिप कुमार वहा पहुंचे और खोजबीन शुरू की। इस दौरान फैक्ट्री के पीछे एक छोटे पोखर में शव तैरता मिला। पुलिस ने शव निकालकर स्वजन को सौंप दिया। स्वजनों का आरोप है कि हत्या कर शव को पोखर में फेंक दिया गया है।

अनिल के स्वजनों ने बताया कि वह तीन साल से घर पर ही था। नवंबर में वह काम करने के लिए हिमाचल प्रदेश के सिमौर जिला के कल्याम थाना क्षेत्र के मीरपुर स्थानीय कुटुम्ब संतोष राय के कहने पर गया था। वहा राधा-कृष्ण इंड्रस्टीज में काम कर रहा था। उसके तीन पुत्री व एक पुत्र है। शव घर पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। सभी उसे सांत्वना दे रहे थे। वहीं ग्रामीण भी उसकी मौत पर दुख जताते रहे। पत्‍‌नी बिमला देवी ने बताया कि दीपावली के छह दिन पहले संतोष राय घर से काम करने के लिए बुलाकर ले गया था। वहां पैसे के लेन-देन में हत्या कर शव फेंक दिया गया। मुखिया अब्दुल सत्तार अंसारी ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत स्वजनों को राशि दी। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में पियर पुलिस को लिखित आवेदन नहीं दिया गया था।

chat bot
आपका साथी