नेपाल में लगा दो सौ, पांच सौ व दो हजार के भारतीय नोटों पर प्रतिबंध, नोटों के साथ पाये जाने पर होंगे गिरफ्तार

नेपाल सरकार के प्रवक्ता और संचार मंत्री ने नोटों पर प्रतिबंध लगाने दी जानकारी, नोटों के साथ गिरफ्तार लोगों पर होगा आर्थिक अपराध के तहत मामला दर्ज।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Fri, 14 Dec 2018 02:01 PM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 02:01 PM (IST)
नेपाल में लगा  दो सौ, पांच सौ व दो हजार के भारतीय नोटों पर प्रतिबंध, नोटों के साथ पाये जाने पर होंगे गिरफ्तार
नेपाल में लगा दो सौ, पांच सौ व दो हजार के भारतीय नोटों पर प्रतिबंध, नोटों के साथ पाये जाने पर होंगे गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। नेपाल में भारतीय रुपये ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस नये नियम के लागू होने के बाद भारतीय रुपये लेकर नेपाल जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है। भारतीय रुपये पर नेपाल सरकार ने प्रतिबंध लगाया है। नेपाल सरकार के प्रवक्ता और संचारमंत्री गोकुल प्रसाद बासकोटा ने जानकारी देते हुए बताया कि नेपाल में देशी-विदेशी पर्यटक को 200, 500 और 2000 के भारतीय रुपये के साथ पाया जाता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही आर्थिक अपराध के तहत मामला दर्ज कर जेल भी भेजा जा सकता है। 
पूर्व में भी लग चुका है भारतीय नोटों पर प्रतिबंध
पूर्व में भी नेपाल में भारतीय नोटों पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। जानकारी के अनुसार एक दशक पूर्व प्रतिबंधित भारतीय पांच सौ और एक हजार रुपए पर नेपाल में प्रतिबंध लगा दिया था। भारत सरकार के पहल पर 25 हजार तक भारतीय रुपये ले जाने की अनुमति दी गई गई थी। इधर नेपाल में पर्यटको के पास तीन तोला से अधिक स्वर्ण आभूषण को अवैध घोषित कर दिया है।
मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए तीन निर्णय
नेपाल सरकार के प्रवक्ता और संचारमंत्री ने बताया कि मंत्रिपरिषद की बैठक में तीन निर्णय लिए गए जिसमें छोटे किसानों द्वारा कृषि बैंक से लिए गए ऋण माफ किए जाएंगे। कपड़ा उद्योग पर भंसार में छूट और ऋण में माफी शामिल है।  
chat bot
आपका साथी