West Champaran : पश्चिम चंपारण में बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

West Champaran Crime बच्ची को मधुबनी पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जांच के लिए बेतिया रेफर कर दिया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। स्वजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा ।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 03:34 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 03:50 PM (IST)
West Champaran : पश्चिम चंपारण में बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम चंपारण में बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपित को किया गया गिरफ्तार। प्रतीकात्मक तस्वीर

पश्चिम चंपारण (बगहा) । धनहा थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई। मंगलवार की देर शाम एक युवक ने सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची को मधुबनी पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जांच के लिए बेतिया रेफर कर दिया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के दादा ने धनहा थाने में दिए आवेदन में लिखा है उसकी सात साल की नातिन अपने दरवाजे पर खेल रही थी। तभी पड़ोसी युवक नूर आलम अंसारी उसे बहला फुसलाकर अपने घोट्ठा पर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।

बच्ची के चिल्लाने पर उसकी मां वहां पहुंची तो देखी कि नूरआलम अंसारी उसकी बच्ची के साथ जोर जबरदस्ती कर रहा था। मां को आते देख आरोपी भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन शोर मचाने पर बच्ची के परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और युवक को पकड़ लिया। ग्रामीणों द्वारा धनहा थाने की पुलिस को फोन पर घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष शंभू शरण गुप्ता ने बताया कि आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया।

आरोपियों की संपति कुर्क करने के लिए घर पर इश्तेहार चस्पा 

हरनाटांड़ । लड़की के अपहरण मामले में फरार चल रहे आरोपियों की संपति कुर्क करने के लिए लौकरिया पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपियों की संपति कुर्क करने के लिए न्यायालय में आवेदन दिया था। न्यायालय से आदेश मिलने के बाद लौकरिया एसआइ नंद प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस ने बुधवार को  हरनाटांड़ गांव निवासी अजय रौनियार एवं काजल देवी के घर पर पुलिस ने कुर्की के लिए इश्तेहार चस्पा कर दिया है।  बैरिया खुर्द निवासी सुदामा पडि़त ने लौकरिया थाना में कांड संख्या 83/20 के तहत पांच लोगों अजय रौनियार, बबलू कुमार, प्रेमज्योति देवी, काजल देवी और शैलेन्द्र कुमार रौनियार को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसमें बताया गया था कि इन चारों के सहयोग से हरनाटांड़ निवासी अजय रौनियार शादी की नीयत से उनकी नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया है। हालांकि इस कांड में पुलिस ने पहले ही एक आरोपित शैलेन्द्र कुमार रौनियार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि मुख्य अभियुक्त समेत कई अन्य अभियुक्त फरार चल रहे हैं।  इस संबंध में लौकरिया थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि आत्मसमर्पण नहीं करने पर पुलिस मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आरोपियों के संपति को कुर्क करेगी। 

chat bot
आपका साथी