पूर्वी चंपारण के मधुबन में महिला को मारने का प्रयास, तेजाब फेंका, मोतिहारी सदर अस्पताल मेें चल रहा इलाज

तेजाब से झुलसी महिला का इलाज मोतिहारी सदर अस्पताल में चल रहा है। वह पिपरा थाना क्षेत्र के तजवां कोइरगांवा निवासी विनोद कुमार चौधरी की पुत्री नीतू कुमारी है। इस बाबत पीडि़ता ने स्थानीय थाने में पति जयराम कुमार सहनी सास ससुर व अन्‍य पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 09:44 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 09:44 AM (IST)
पूर्वी चंपारण के मधुबन में महिला को मारने का प्रयास, तेजाब फेंका, मोतिहारी सदर अस्पताल मेें चल रहा इलाज
पूर्वी चंपारण में मह‍िला पर तेजाब फेंक कर मारने का प्रयास। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

मधुबन ( पू. चंपारण), जासं। थाना क्षेत्र के बारा मंगरु गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने एक महिला के गले में रस्सी लगाकर और शरीर पर तेजाब फेंककर मारने का प्रयास किया। तेजाब से झुलसी महिला का इलाज मोतिहारी सदर अस्पताल में चल रहा है। वह पिपरा थाना क्षेत्र के तजवां कोइरगांवा निवासी विनोद कुमार चौधरी की पुत्री नीतू कुमारी है। इस बाबत पीडि़ता ने स्थानीय थाने में पति जयराम कुमार सहनी, सास, ससुर, देवर नीतिश कुमार, निशा कुमारी व बच्चालाल सहनी पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

बताया कि वर्ष 2017 में दान दहेज देकर बारा मंगरु निवासी रामजन्म सहनी के पुत्र जयराम कुमार सहनी से शादी हुई थी। इसके बाद ससुरालियों द्वारा प्रताडि़त किया जाने लगा। मायके से दो लाख रुपये और एक दुधारू भैंस मांगने का दबाव बनाया जा रहा था। वह विरोध करती थी। दो बच्चों के साथ मायके में थी। 26 जून को पति विदागरी कराकर लाया। गत 29 जुलाई को बच्चालाल सहनी गले में रस्सी बांधकर खींचने लगा। इसी दौरान नीतीश कुमार ने पीठ पर तेजाब फेंक दिया। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष विनिता सिन्हा ने कहा कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई। आरोपित घर छोड़़कर फरार हैं। पुलिस पीडि़ता की सहायता के लिए डीएम के पास प्रस्ताव भेजेगी।

नदी से अज्ञात युवक शव बरामद

पीपराकोठी। वाटगंज बेला धनौती नदी से सोमवार की शाम फिर एक अज्ञात शव को पुलिस ने बरामद किया है। बताया जाता है कि उक्त धनौती नदी में बेला ठूठी पाकड़ के समीप तैरता हुआ एक शव को ग्रामीणों ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को नदी से निकाला है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जबकि उसकी उम्र 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। अनुमान लगाया जाता है कि वह शव कही अन्यत्र जगह से तैरता हुआ आया और इसे बेला के लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। बता दें कि दो दिन पहले इसी नदी मे एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया था। जिसका अभी तक पहचान नहीं हुआ है।

chat bot
आपका साथी