दरभंगा में करंट लगाकर महिला की हत्या का प्रयास, तीन गिरफ्तार Darbhanga News

भूमि विवाद में हुई घटना। आरोपितों ने घर को भी बिजली तार से घेर दिया था। ताकि मामला करंट से आग लगने का समझा जाए।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sat, 21 Sep 2019 11:00 PM (IST) Updated:Sat, 21 Sep 2019 11:00 PM (IST)
दरभंगा में करंट लगाकर महिला की हत्या का प्रयास, तीन गिरफ्तार Darbhanga News
दरभंगा में करंट लगाकर महिला की हत्या का प्रयास, तीन गिरफ्तार Darbhanga News

दरभंगा, जेएनएन। सिमरी थाना क्षेत्र के कंसी गांव में शनिवार को अपराध का ऐसा रूप सामने आया, जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती। भूमि विवाद में कुछ लोगों ने ममता देवी से न सिर्फ मारपीट की, बल्कि करंट लगाकर जान लेने की कोशिश की। घर को भी बिजली तार से लपेट दिया गया था। ताकि, मामला करंट से आग लगने का समझा जाए। घटना में झुलसी महिला का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ङ्क्षसहवाड़ा में चल रहा है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

 बताया गया कि पहले दोनों पक्षों में बहस हुई। इसके बाद मारपीट होने लगी। आरोप है कि रामबाबू महतो, ठक्कन महतो और सुरेश महतो ने कुछ लोगों के साथ महिला के मुंह में कपड़ा डालकर बिजली तार से बांध दिया। फिर रॉड और डंडे से हमला किया। इसके बाद घर को तार से लपेट कर करंट प्रवाहित करने की कोशिश की। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। थानाध्यक्ष हरिकिशोर यादव पहुंचे। घटनास्थल से राम बाबू महतो, ठक्कन महतो और सुरेश महतो को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जेल भेज दिया गया।

 घटना की बाबत पीडि़ता ने मामला दर्ज कराया। इसमें सत्यनारायण महतो, श्याम महतो, सुनरी देवी और चांदनी देवी भी आरोपित हैं। कांड की जांच का जिम्मा जमादार अवध कुमार यादव को सौंपा गया है। घटना से गांव में तनाव है। 

chat bot
आपका साथी