असदुद्दीन ओवैसी बोले- राजद, जदयू व कांग्रेस ने मुसलमानों को केवल ठगा, 30 वर्षों के शासनकाल में बिहार को किया बर्बाद

Bihar vidhan sabha chunav 2020 ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि राजद जदयू व कांग्रेस ने मुसलमानों को केवल ठगा है। कहा कि भाजपा जदयू राजद और कांग्रेस के नेताओं ने हमेशा अपने घर को चमकाने का काम किया।

By Murari KumarEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 06:41 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 06:41 PM (IST)
असदुद्दीन ओवैसी बोले- राजद, जदयू व कांग्रेस ने मुसलमानों को केवल ठगा, 30 वर्षों के शासनकाल में बिहार को किया बर्बाद
बेनीपुर में सभा को संबोधित करते असदुद्दीन ओवैसी।

दरभंगा, जेएनएन। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि राजद, जदयू व कांग्रेस ने मुसलमानों को केवल ठगा है। 15-15 वर्षों के शासनकाल में लालू-राबड़ी और नीतीश कुमार ने बिहार को बर्बाद कर दिया है। भाजपा, जदयू, राजद और कांग्रेस के नेताओं ने हमेशा अपने घर को चमकाने का काम किया। जबकि, गरीबों के घरों में केवल अंधेरा ही अंधेरा रहा। वे शुक्रवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर बाबा नागार्जुन स्टेडियम में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

 कहा- भाजपा को असदुद्दीन ओवैसी पाकिस्तान का समर्थक दिखता है। लेकिन, भाजपा को यह जान लेना चाहिए कि ओवैसी एक सच्चा हिन्दुस्तानी हैं और हमेशा रहेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव रैली के दौरान यह नहीं बता पाते कि बिहार में क्या विकास हुआ है। यहां के बच्चों को सही ढ़ग से शिक्षा क्यों नहीं मिल पाती। वे भाषण में कहते हैं कि ओवैसी पाकिस्तान के लिए सोचते हैं. लेकिन, मैं उनको बताना चाहता हूं कि ख्वाब में भी मैं कभी पाकिस्तान के लिए नहीं सोचता। बिहार अन्य राज्यों की अपेक्षा विकास के मामले में काफी पीछे चला गया है। इसके लिए पिछले तीस वर्षों से बिहार पर राज करने वाले राजद, जदयू और भाजपा ही जिम्मेवार है।

chat bot
आपका साथी