भूमि विवाद में फौजी ने की चाचा की हत्या, जानिए पूरा मामला

समस्तीपुर के हलई ओपी क्षेत्र के लरुआ में पारिवारिक विवाद में रिश्तों का खून। फौजी पंकज ने एक और चाचा और चचेरे भाइयों पर किया हमला।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 10:59 AM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 10:59 AM (IST)
भूमि विवाद में फौजी ने की चाचा की हत्या, जानिए पूरा मामला
भूमि विवाद में फौजी ने की चाचा की हत्या, जानिए पूरा मामला

समस्तीपुर, जेएनएन। हलई ओपी क्षेत्र के लरुआ गांव में भूमि विवाद में एक फौजी ने धारदार हथियार से चाचा की हत्या कर दी। मृतक की पहचान लरुआ निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक विजय प्रसाद ङ्क्षसह ( 70)के रूप में हुई। बीच-बचाव कर रहे चाचा ध्रुव प्रसाद ङ्क्षसह, चचेरे भाई अजय कुमार सिंह व विजय कुमार सिंह को भी गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। स्वजनों ने सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।

बताया गया कि विजय प्रसाद का अपने सहोदर भाई महामाया प्रसाद से भूमि विवाद था। वे अपनी निजी जमीन में घर बनाने का विरोध कर रहे थे। बुधवार को दोनों के बीच विवाद गहरा गया। इसके बाद महामाया प्रसाद और उसके पुत्र फौजी पंकज कुमार ने हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से चाचा की हत्या कर दी। बीच-बचाव कर रहे चाचा ध्रुव प्रसाद ङ्क्षसह और चचेरे भाइयों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजनों के हवाले कर दिया।

 मौत से पूर्व विजय प्रसाद सिंह ने सगे भाई महामाया प्रसाद सिंह, भतीजा पंकज कुमार, नीरज कुमार व उसकी पत्नी के विरुद्ध आवेदन दिया है। हलई ओपी अध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने कहा कि आवेदन के आलोक में कार्रवाई होगी।  

chat bot
आपका साथी