अमेरिका की संस्था आई आगे, कोरोना से मरे लोगों की अंत्येष्टि को मिलेंगे संयंत्र

ऑक्सीजन कंटेनर और ऑटोमेटिक शव अंत्येष्टि संयंत्र मिलने की जगी उम्मीद संस्था ने वर्तमान में शवों की अंत्येष्टि कर रहे कबीर सेवा संस्थान को मदद करने की तैयारी की है। संस्थान के नवीन सिन्हा ने वर्तमान में यहां वर्तमान विधि से अंत्येष्टि हेतु स्थानीय सहयोग की बात कही।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 11:22 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 12:57 PM (IST)
अमेरिका की संस्था आई आगे, कोरोना से मरे लोगों की अंत्येष्टि को मिलेंगे संयंत्र
कोरोना संक्रमण से बचाव के ल‍िए गाइडलाइन का पालन जरूरी है। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

दरभंगा, जासं। अमेरिका की संस्था बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ अमेरिका (बजना) दरभंगा में कोरोना के कहर के बीच शव अंत्येष्टि में आ रही दिक्कत को दूर करने के लिए आगे आई है। संस्था ने वर्तमान में शवों की अंत्येष्टि कर रहे कबीर सेवा संस्थान को मदद करने की तैयारी की है। इसके लिए फीडबैक लिया। संस्थान के नवीन सिन्हा ने वर्तमान में यहां वर्तमान विधि से अंत्येष्टि हेतु स्थानीय सहयोग की बात कही। आगे अभी सबसे ज्यादा जरूरी ऑक्सीजन कंटेनर और शव की अंत्येष्टि हेतु ऑटोमैटिक संयत्र की जरूरत बताई। इसमें इसकी उपलब्धता हेतु जिलाधिकारी या अन्य दूसरे स्त्रोत की जरूरत पर जोर दिया।

इसके बाद संस्था के आलोक कुमार और मि. भंडारी ने सूबे के जल संसाधन सह सूचना व जनसंपर्क विभाग के मंत्री संजय झा व जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम से बात की। मंत्री ने वर्तमान में इन दोनों सामग्री की उपलब्धता को जरूरी बता राज्य सरकार की ओर से भी सहयोग का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस एम ने भी इसमें व्यक्तिगत रुचि लेकर संयंत्र अधिष्ठापन में सहयोग का आश्वासन दिया।

कबीर सेवा संस्थान की आपात बैठक में अमेरिका से मिले इस प्रस्ताव पर उक्त संस्था एवं उनके सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त कर कहा गया कि ऑर्गनाइजेशन राशि की जगह दोनों संयंत्र उपलब्ध कराने में सहयोग करे। इसमें कबीर सेवा संस्थान अधिष्ठापन से लेकर संचालन, लाने इत्यादि से लेकर आर्थिक अंश से भी योगदान देगा। संस्था के संरक्षक नवीन सिन्हा ने बताया कि सबकुछ ठीक रहा तो दरभंगा को ऑक्सीजन कंटेनर और ऑटोमेटिक शव अंत्येष्टि संयंत्र शीघ्र मिल जाएगा। रविवार होने के बावजूद संस्था के भारतीय सहयोगियों एवं मंत्री संजय झा के एक प्रतिनिधि ने संयुक्त रूप से फरीदाबाद की कंपनी, जिसने शव डिस्पोजल संयंत्र का कोटेशन दिया है, उसका भौतिक निरीक्षण किया है।

chat bot
आपका साथी