मुजफ्फरपुर के इस बैंक में एक कर्मी को छोड़ सभी कोरोना पॉजिटिव, कर्मियों में मचा हड़कंप; बैंक सील

मुजफ्फरपुर में इलाहाबाद बैंक तिलक मैदान शाखा के नौ कर्मियों के पॉजिटिव होने से मचा हड़कंप। बैंकों को सुबह दोपहर और शाम सैनिटाइज कराने की मांग।

By Murari KumarEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 09:08 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 09:08 PM (IST)
मुजफ्फरपुर के इस बैंक में एक कर्मी को छोड़ सभी कोरोना पॉजिटिव, कर्मियों में मचा हड़कंप; बैंक सील
मुजफ्फरपुर के इस बैंक में एक कर्मी को छोड़ सभी कोरोना पॉजिटिव, कर्मियों में मचा हड़कंप; बैंक सील

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। इलाहाबाद बैंक की तिलक मैदान शाखा के एक कर्मी को छोड़ मैनेजर सहित शेष सभी नौ कर्मी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इसको लेकर बैंककर्मियों में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन के आदेश पर कुछ दिनों के लिए बैंक परिसर को सील कर दिया गया है। 

 बता दें कि बैंक की उक्त शाखा में मैनेजर सहित 10 कर्मचारी कार्यरत हैं। कुछ दिनों पहले मैनेजर की तबीयत खराब हुई। जांच कराने पर उनको पॉजिटिव पाया गया। बाद में सभी कर्मियों की जांच कराई गई तो पता चला कि एक कर्मी को छोड़ सभी पॉजिटिव हो गए हैं। इस बात की जानकारी सहायक शाखा प्रबंधक ने दी। 

 बिहार स्टेट सेंट्रल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के राज्य महामंत्री मृत्युंजय कुमार मिश्रा ने बैंक अधिकारियों से सरकार के नियम का पालन करते हुए, बैंकों में सुबह, दोपहर और शाम में बंद करते सैनिटाइज कराने की मांग की है। 

chat bot
आपका साथी