अखाड़ाघाट व सादपुरा पंप खराब, कई वार्डो में पेयजल संकट

अखाड़ाघाट एवं सादपुरा स्थित नगर निगम का जलापूर्ति पंप खराब हो गया है। इसके कारण दोनों पंप के अधीन आने वाले क्षेत्रों में पानी की पानी की आपूर्ति ठप हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 02:01 AM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 06:10 AM (IST)
अखाड़ाघाट व  सादपुरा पंप खराब, कई वार्डो  में पेयजल संकट
अखाड़ाघाट व सादपुरा पंप खराब, कई वार्डो में पेयजल संकट

मुजफ्फरपुर। अखाड़ाघाट एवं सादपुरा स्थित नगर निगम का जलापूर्ति पंप खराब हो गया है। इसके कारण दोनों पंप के अधीन आने वाले क्षेत्रों में पानी की पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। अखाड़ाघाट पंप के खराब होने से जहां सिकंदरपुर बांध इलाका प्रभावित हुआ है। वहीं, सादपुर पंप खराब होने से वार्ड 29, 30, 31 एवं 33 के कई इलाकों में पेयजल संकट की स्थिति पैदा हो गई है। इसके कारण निगम की आपूर्ति पर निर्भर लोगों को पानी के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।

वार्ड 29 की पार्षद रंजू सिन्हा एवं वार्ड 30 की पार्षद सुरभि शिखा ने अलग-अलग बयान जारी कर कहा है कि सादपुरा पंप दो दिनों से खराब है। निगम के जलकार्य शाखा को शिकायत की गई पर पर उनकी नहीं सूनी गई। दो दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोग त्राहिमाम कर रहे है। पर पर निगम को इसकी परवाह नहीं। वहीं वार्ड के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि उनको मंगलवार को सुबह तक पानी नहीं मिला तो वे बाध्य होकर सड़क पर उतरेंगे था अघोरिया बाजार चौक को जाम कर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

जलकार्य शाखा के प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि एक साथ तीन पंप के खराब होने के कारण थोड़ी परेशानी हुई है। ब्रहृापुरा पंप भी खराब हो गया था उसे बना दिया गया है। अखाड़ाघाट पंप की मरम्मत की जा रही है मंगलवार को दोपहर तक उसे भी चालू कर दिया जाएगा। सादपुरा पंप के मरम्मत का काम भी मंगलवार को शुरु किया जाएगा। जहां जरूरत है वहां पानी का टैंकर भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी