पश्चिम चंपारण में पुरानी रंजिश में हवाई फायरिंग, पुलिस छावनी में तब्दील कोल्हुआ

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीपीओ कैलाश प्रसाद ने बताया कि सोमवार को नौशाद व मिराज बाइक से कोल्हुआ गांव पहुंचे। उन्हें देखते ही उसी गांव के फैयाज के पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए व उन्हें खदेड़कर पकड़ने को दौड़े। फिर नौशाद व मिराज ने फायरिंग कर दी।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 07:19 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 07:19 PM (IST)
पश्चिम चंपारण में पुरानी रंजिश में हवाई फायरिंग, पुलिस छावनी में तब्दील कोल्हुआ
पश्‍च‍िम चंपारण में घटना स्‍थल पर पहुंची पुल‍िस। जागरण

पश्चिम चंपारण, जासं। चौतरवा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ चौतरवा गांव में सोमवार को पुरानी रंजिश को लेकर हवाई फायरिंग हुई। फायरिंग के बाद आरोपित हथियार लहराते हुए भाग निकले। हालांकि पुलिस ने उनकी बाइक जब्त कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीपीओ कैलाश प्रसाद ने बताया कि सोमवार को नौशाद व मिराज बाइक से कोल्हुआ गांव पहुंचे। उन्हें देखते ही उसी गांव के फैयाज के पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए व उन्हें खदेड़कर पकड़ने को दौड़े। जिसे देखकर नौशाद व मिराज ने हवाई फायर कर दहशत पैदा करने की कोशिश की तथा हथियार लहराते हुए भागने लगे। गांव से बाहर जिस रास्ते से निकले वहां कीचड़ था। जिसके कारण बाइक छोड़कर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही चौतरवा थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी रोशन कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसडीपीओ पहुंचे। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया। आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। एसडीपीओ ने बताया कि किसी मामले को लेकर शनिवार को गोली चली थी। जिसमें फैयाज जख्मी हुआ था। उसका इलाज बेतिया में चल रहा है। पूरे मामले की तहकीकात में पुलिस जुटी हुई है। हालांकि अभी किसी पक्ष द्वारा थाना में आवेदन नहीं दिया गया है। दूसरी ओर, घटना के बाद कोल्हुआ चौतरवा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। पुलिस पदाधिकारी मौके पर कैंप कर कई लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी