किसान विरोधी कानून को लेकर प्रदर्शन

बोचहां प्रखंड कार्यालय पर किसान विरोधी कानून को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने किसान नेता सह राज्य परिषद् सदस्य बिंदेश्वर साह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 12:55 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 12:55 AM (IST)
किसान विरोधी कानून को लेकर प्रदर्शन
किसान विरोधी कानून को लेकर प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर : बोचहां प्रखंड कार्यालय पर किसान विरोधी कानून को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने किसान नेता सह राज्य परिषद् सदस्य बिंदेश्वर साह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। भाकपा माले पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला जो विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंच सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता माले प्रखंड सचिव रामबालक सहनी ने की। सभा को संबोधित करते हुए किसान नेता ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा जो किसान विरोधी काला कानून लाया गया है, इससे पूरे देश के किसान मर्माहत हैं। इस कानून के खिलाफ लाखों किसान आज पूरे देश में आदोलन कर रहे हैं। मोदी सरकार पूरी निर्लज्जता से कॉरपोरेट के हवाले देश की सारी संपत्ति बेच रची है। अब किसानों को भी कॉरपोरेट्स के हाथों गिरवी रख दिया है। अगर यह काला कानून खत्म नहीं हुआ तो आदोलन और तेज किया जाएगा। मौके पर रामनाथ साह, मो. नूर आलम, मो. युनूस, नंदलाल पासवान, वीरेंद्र पासवान, इंद्रजीत कुमार बबलू आदि ने भी अपने विचार रखे।

जदयू ने की विस चुनाव में पराजय के कारणों की समीक्षा

कटरा प्रखंड मुख्यालय स्थित बेनीपुरी भवन में शुक्रवार को एनडीए की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता देवेंद्र सहनी ने की। बैठक में पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव मुख्य अतिथि थे। बैठक में हाल में हुए विधानसभा चुनाव में पराजय के कारणों की समीक्षा की गई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि कटरा प्रखंड में एनडीए मजबूत स्थिति में है और कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत भी की। अगर यह स्थिति गायघाट और बंदरा में होती तो एनडीए की जीत होती और हम सरकार के अंग होते। उन्होंने गठबंधन के लोगों की हौसला आफजाई करते हुए नई ऊर्जा के साथ कार्य में जुट जाने की सलाह दी। बैठक में विधान सभा प्रभारी अरुण कुमार सिन्हा, परशुराम मिश्र, भाजपा अध्यक्ष अमित शर्मा, प्रवक्ता राजीव कुमार, विश्वनाथ सिंह, रामनरेश सिंह, सतीश सिंह, रामसकल चौधरी, नीरज कुमार, कैलाश यादव, चंद्रमाधव सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी