बगहा में महिला की हत्या कर लाश को खेत में फेंका, सड़क जाम

रामनगर थाना क्षेत्र के छवघरिया गांव निवासी प्रतिमा देवी शुक्रवार की शाम घर से सरेह में घास काटने के लिए निकली थी। काफी देर बाद भी जब घर नहीं लौटी तो स्वजन उसकी तलाश किए। लेकिन नहीं पता चला। देर रात उसका पता नहीं चला।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 12:37 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 12:37 PM (IST)
बगहा में महिला की हत्या कर लाश को खेत में फेंका, सड़क जाम
गला दबाकर हत्या की आशंका जताई गई। फोटो- जागरण

बगहा, जासं।शुक्रवार की देर शाम घर से निकली महिला की लाश शनिवार की सुबह रामनगर थाना क्षेत्र के बेलौरा के पास गन्ने के खेत में मिली। आशंका व्यक्त की जा रही है कि गला दबा कर हत्या करने के बाद लाश को फेंका गया है।घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने शव रखकर सड़क जाम कर दिया। रामनगर थाना क्षेत्र के छवघरिया गांव निवासी प्रतिमा देवी शुक्रवार की शाम घर से सरेह में घास काटने के लिए निकली थी। काफी देर बाद भी जब घर नहीं लौटी तो स्वजन उसकी तलाश किए। लेकिन, नहीं पता चला। देर रात उसका पता नहीं चला। शनिवार की सुबह तलाश के दौरान गन्ने के खेत में उसकी लाश मिली। गला दबाकर हत्या की आशंका जताई गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। उनकी मांग थी कि हत्या का पर्दाफाश पुलिस जल्द से जल्द करे। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई।ग्रामीणों के अनुसार प्रतिमा के पति बाहर रहता है। उसको सूचना दे दी गई है। महिला अपने तीन बच्चों के साथ घर पर रहती थी। बता दें कि हाल के दिनों में रामनगर थाना क्षेत्र में कई घटनाएं हो चुकीं। 24 दिनों में रामनगर में यह तीसरी हत्या की घटना है। पिछले दिनों एक सब्जी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या की गई। वहीं, एक 15 वर्षीय बच्चे की हत्या की गई थी।

अपहरण के संदेह में युवक को बांधकर पीटा

सरैया (मुजफ्फरपुर), संस : जैतपुर ओपी क्षेत्र के पोखरैरा गैस एजेंसी के निकट ग्रामीणों ने अपहरण की आशंका को लेकर एक युवक की बांधकर जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर घटनास्थल पहुंचे ओपी प्रभारी संतोष कुमार ने बंधक बनाए गए युवक के साथ अपहृत बच्चे को कब्जे में ले लिया। थाना परिसर लाकर पूछताछ की बच्चे की पहचान मोतिहारी जिले के सुगौली निवासी मो. तैयब के 15 वर्षीय पुत्र मो. इमामुल रशीद के रूप में हुई। वहीं, आरोपित जैतपुर ओपी क्षेत्र के शेख धनवत गांव निवासी मनोज महतो बताया गया है। ओपी प्रभारी ने बताया कि इमामुल रशीद सुगौली में अपने मौसा के साथ सैलून में रहता है। शुक्रवार को ट्रेन से वह अपने मौसा के साथ आ रहा था, लेकिन गलती से मुजफ्फरपुर स्टेशन पहुंच गया। वहीं, मनोज महतो आंशिक रूप से मानसिक रूप से बीमार है। वह मुजफ्फरपुर स्टेशन पर कचरा चुनकर जीवन यापन करता है। स्टेशन पर घूमते बच्चे को देखकर होटल में काम करने को लेकर पोखरैरा आ गया। इसी क्रम में इमामुल भागने का प्रयास करने लगा जिसे देख मनोज उसे मारने लगा। स्थानीय लोगों ने बच्चे को मारते-पीटते देख अपहरण की आशंका को लेकर मनोज को बांधकर जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी इमामुल के स्वजन को दी जा रही है।

chat bot
आपका साथी