Bihar Flood News : जमकर हुई बारिश के बाद फिर दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में, तीन की मौत

Bihar Flood News दरभंगा -समस्तीपुर रेलखंड पर 21 वें दिन भी ट्रेन परिचालन बंद रहा। बाढ़ के पानी डूबने से पश्चिम चंपारण में तीन लोगों की मौत की खबर है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 07:02 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 07:02 PM (IST)
Bihar Flood News : जमकर हुई बारिश के बाद फिर दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में, तीन की मौत
Bihar Flood News : जमकर हुई बारिश के बाद फिर दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में, तीन की मौत

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। उत्तर बिहार में बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक जमकर बारिश हुई। नदियों के जलस्तर में उतार -चढ़ाव जारी रहा। दर्जनों गांव पानी से घिरे हैं। दरभंगा -समस्तीपुर रेलखंड पर 21 वें दिन भी ट्रेन परिचालन बंद रहा। बाढ़ के पानी डूबने से पश्चिम चंपारण में तीन लोगों की मौत की खबर है।

दियारे में कटाव जारी

पश्चिम चंपारण में गंडक का जलस्तर 2.15 लाख क्यूसेक रहा। लौरिया प्रखंड में दनियाल परसौना से वृंदावन जाने वाली मुख्य सड़क दो भाग में बंट गई है। बैरिया प्रखंड के बैजुआ गांव की स्थिति खराब है। पिपरासी दियारे और चौतरवा में कटाव जारी है। पूर्वी चंपारण के रक्सौल प्रखंड में बंगरी, सरिसवा और मरनहिया नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। हरदिया कोठी गांव में कटाव जारी है। मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड के दो दर्जन गांवों में पानी जमा है।

नाव के सहारे ही आवागमन

सड़कें ध्वस्त होने से आवागमन ठप है। नाव का सहारा है। समस्तीपुर जिले के बिथान, सिंघिया, शिवाजीनगर, हसनपुर और कल्याणपुर प्रखंड के निचले क्षेत्रों में पानी जमा है। दरभंगा शंहरी क्षेत्र के कई मोहल्लों में जलजमाव का संकट है। शिवहर में एनएच -104 पर जलजमाव से आवागमन ठप है। मुजफ्फरपुर में बागमती, लखनदेई और बूढ़ी गंडक खतरे के निशान से ऊपर है।  

chat bot
आपका साथी