नहीं रहे मुजफ्फरपुर के अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार वर्मा

पंखा टोली निवासी अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार वर्मा नहीं रहे। उनके निधन पर अधिवक्ताओं व बुद्धिजीवियों ने शोक व्यक्त किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 May 2021 01:59 AM (IST) Updated:Fri, 21 May 2021 01:59 AM (IST)
नहीं रहे मुजफ्फरपुर के अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार वर्मा
नहीं रहे मुजफ्फरपुर के अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार वर्मा

मुजफ्फरपुर। पंखा टोली निवासी अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार वर्मा नहीं रहे। उनके निधन पर अधिवक्ताओं व बुद्धिजीवियों ने शोक व्यक्त किया है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नवल किशोर प्रसाद सिन्हा, महासचिव प्रवीण कुमार, संयुक्त सचिव सुशील कुमार सिंह, विभूतिनाथ झा, अरुण कुमार सिंह, सुनील कुमार श्रीवास्तव आदि ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।

इधर, अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार वर्मा और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक शर्मा की माता पार्वती शर्मा के निधन पर गिरिराज सिंह फैंस क्लब ने गुरुवार को शोक सभा का आयोजन किया। इसमें शामिल लोगों ने दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक व्यक्त करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता राजीव कुमार, जिलाध्यक्ष मुकुल कुमार, देवांशु किशोर, चंदन कुमार, दिनेश झा, हर्ष राज, बालेंदु आदि शामिल रहे। डॉ. राजीव कुमार राजू ने भी उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सेवानिवृत्त शिक्षक के निधन से शोक मीनापुर प्रखंड के खरहर गाव के सेवानिवृत्त शिक्षक मोहन झा के निधन पर परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ ने शोक जताया। संघ के प्रमंडलीय संगठन प्रभारी लखन लाल निषाद ने कहा कि वह अच्छे अभिभावक थे। वह उमवि छपरा से सेवानिवृत्त हुए थे। संघ के मीनापुर प्रखंड अध्यक्ष शमशाद अहमद साहिल, प्रखंड महासचिव लक्ष्मी नारायण, प्रमंडलीय सचिव अभय कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी राजीव कुमार, वरिष्ठ शिक्षक मनोज कुमार, पवन कुमार, शशि रंजन कुमार, फैयाज अहमद, सुनील कुमार, अरविंद कुमार, उपेंद्र कुमार, अशोक कुमार, संजीव कुमार, सुमन कुमार, अनुज कुमार आदि ने शोक जताया। शिक्षक ध्रुव कुमार का निधन हथौड़ी के नरमा पंचायत के मध्य विद्यालय धनुषी के शिक्षक ध्रुव कुमार का गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन पर उपेंद्र सिंह, श्रीकृष्ण सिंह, अनिल झा, उपेंद्र प्रसाद, राकेश कुमार आदि ने शोक जताया। वहीं बोचहा प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शशि सिद्धेश्वर कुमार व प्रारंभिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रेवती रमण ने वर्चुअल श्रद्धाजलि दी। इसमें राणा प्रताप, हरि पासवान, रीता कुमारी, विनोद बैठा आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी