मुजफ्फरपुर में शराब मामले में कई थानाध्यक्षों पर हो चुकी कार्रवाई

हाल ही में शराब मामले में सदर व काजीमोहम्मदपुर थानाध्यक्ष को किया गया था निलंबित। कटरा शराब कांड में थानाध्यक्ष व अंचल के पुलिस इंस्पेक्टर पर हुई थी कार्रवाई। काजीमोहम्मदपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष को भी गिरफ्तार कर भेजा गया था जेल।

By Ajit kumarEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 09:18 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 09:18 AM (IST)
मुजफ्फरपुर में शराब मामले में कई थानाध्यक्षों पर हो चुकी कार्रवाई
कटरा अंचल के पुलिस इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार झा को लाइन हाजिर किया गया था।

मुजफ्फरपुर, जासं। शराब मामले में शिथिलता बरतने के मामले में जिले में कई पुलिस पदाधिकारियों पर पहले भी कार्रवाई हुई है। हाल ही में दरगाव शराब कांड में कटरा के थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार को निलंबित किया गया था। कटरा अंचल के पुलिस इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार झा को लाइन हाजिर किया गया था। इसके अलावा करीब दो महीने पूर्व शराब मामले में कार्रवाई करने में रुचि नहीं लेने पर सदर व काजामोहम्मदपुर थानाध्यक्ष को रेंज आइजी गणेश कुमार ने निलंबित किया था। इसके पूर्व भी जिले में कई पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जा चुकी हैं। करीब चार साल पूर्व काजीमोहम्मदपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष रामेश्वर ङ्क्षसह को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया था। जांच में पुष्टि होने के बाद उन्हें जेल भेजा गया था। इसके अलावा करीब दो साल पूर्व थाने में जब्ती से अधिक शराब मिलने के मामले में मीनापुर के थानाध्यक्ष कुमार अमिताभ फंसे थे। मद्य निषेध की पटना से पहुंची टीम ने यह कार्रवाई की थी। लेकिन अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। फरार रहने की स्थिति में उनके घर पर कुर्की की कार्रवाई की जा चुकी है। इसके अलावा करीब आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों पर शराब का दाग लग चुका हैं।

शराब धंधेबाजों ने कर दिया था थानाध्यक्ष पर हमला

मनियारी क्षेत्र में शराब धंधेबाजों का मनोबल पहले से काफी बढ़ा हुआ है। इस कारण लोग कुछ भी कहने से कतराते हैं। मनियारी के तत्कालीन थानाध्यक्ष मीहिर कुमार पर माफियाओं ने हमला कर दिया था। मारपीट कर जख्मी कर दिया था। एसआइ बीडी पासवान भी हमले में चोटिल हुए थे। शराब की सूचना पर छापेमारी को पहुंची मनियारी पुलिस पर धंधेबाजों ने घर की तलाशी लेने से पूर्व हमला कर दिया था। इससे पुलिस को लौटना पड़ा था।

शराब का आदी था छोटू

आगानगर के छोटू कुमार की मौत के पीछे भी जहरीली शराब की बात सामने आ रही है। पुलिस ने अपने स्तर से मामले की जांच पड़ताल की। स्थानीय लोगों ने बताया कि छोटू अधिक शराब पीता था। शुक्रवार को उसने शराब पी थी। इसके बाद उसकी आंख की रोशनी चली गई थी।

chat bot
आपका साथी