झपट्टा मार मोबाइल छीनने का आरोपित आठ घंटे में गिरफ्तार

काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के शिक्षक भवन के निकट झपट्टा मार कर मोबाइल छीनने वाले मनियारी थाना के माड़ीपुर निवासी सौरभ झा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Dec 2020 02:02 AM (IST) Updated:Sun, 06 Dec 2020 02:02 AM (IST)
झपट्टा मार मोबाइल छीनने का आरोपित आठ घंटे में गिरफ्तार
झपट्टा मार मोबाइल छीनने का आरोपित आठ घंटे में गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर। काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के शिक्षक भवन के निकट झपट्टा मार कर मोबाइल छीनने वाले मनियारी थाना के माड़ीपुर निवासी सौरभ झा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में शामिल उसका दूसरा साथी फरार है। घटना के आठ घंटे के अंदर ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध शिवहर जिला के तरियानी थाना के लदौरा गांव निवासी अमित झा ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

यह है मामला : अमित ने पुलिस को बताया कि वह छाता चौक के निकट किराये के मकान में रहता है। शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे सब्जी खरीदने छाता चौक से कलमबाग चौक की ओर जा रहा था। इस बीच शिक्षक भवन के निकट उसके मोबाइल पर कॉल आ गया। वह मोबाइल पर बात करने लगा। तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक झपट्टा मारकर उसके हाथ से मोबाइल छीन कर फरार हो गया। बाइक चला रहा युवक हेलमेट पहने हुए था। पीछे बैठे हुए युवक का चेहरा खुला हुआ था। उसने बाइक सवार का पीछा भी किया। लेकिन, वे दोनों भागने में सफल रहा। उसे पीछा करते देख आसपास के लोगों में कौतूहल होने लगी। एक लड़का ने उसे एक युवक का फोटो दिखाया। फोटो दिखाने वाले लड़का ने बताया कि मोबाइल छीनने वाला युवक मनियारी थाना के माड़ीपुर का रहने वाला सौरव झा है। हेलमेट पहनने वाले युवक की पहचान नहीं हो पाई है। अमित ने भी उक्त युवक की पहचान की। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद थानाध्यक्ष फारुख हुसैन अंसारी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। मनियारी थाना पुलिस के सहयोग से सौरभ झा को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने मोबाइल छिनतई की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसने बाइक चला रहे अपने साथी की भी पहचान पुलिस को बता दी है।

chat bot
आपका साथी