अपराध की साजिश रचते बैंक लूटकांड का आरोपित गिरफ्तार

सदर थाना के रामदयालु रेलवे गुमटी के निकट अपराध की साजिश रचते दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें सदर थाना के मधुबनी गांव का सौरव कुमार ठाकुर और सीतामढ़ी जिला के बथनाहा थाना के दोस्तपुर गांव का सत्यम कुमार शामिल है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 02:25 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 06:14 AM (IST)
अपराध की साजिश रचते बैंक लूटकांड का आरोपित गिरफ्तार
अपराध की साजिश रचते बैंक लूटकांड का आरोपित गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर। सदर थाना के रामदयालु रेलवे गुमटी के निकट अपराध की साजिश रचते दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इसमें सदर थाना के मधुबनी गांव का सौरव कुमार ठाकुर और सीतामढ़ी जिला के बथनाहा थाना के दोस्तपुर गांव का सत्यम कुमार शामिल है। सौरव के पास से देसी लोडेड पिस्तौल और सत्यम के पास से एक गोली मिली है। वह बैंक लूट की तैयारी में था। उसने स्वीकार किया कि 22 अप्रैल को भगवानपुर चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा लूटकांड में वह शामिल था। इस लूटकांड में उसे 13 हजार रुपये का हिस्सा मिला था। वह लूटकांड में जेल गया था। हाल में जमानत पर जेल से बाहर आया था। जेल से आने के बाद वह एक बार फिर आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश में था। रामदयालु गुमटी के समीप वाहन चेकिग करने पहुंची पुलिस को दोनों के बारे में गुप्त सूचना मिली। पुलिस को देख दोनों भागने लगे। कुछ दूर पीछा कर पुलिस ने उनको पकड़ा। पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार देव ने बताया कि दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

हथौड़ी पुलिस पर गोलीबारी करने का आरोपित गिरफ्तार : हथौड़ी पुलिस पर गोलीबारी करने वाले आरोपित परमजीवर निवासी मनीष पाडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह सात महीने से फरार था। बता दें कि पाच दिसंबर 2019को हथौड़ी पुलिस को सूचना मिली थी कि परमजीवर ताराजीवर स्टेशन पर अपराधियों का जमावड़ा है। एसटीएफ के साथ कई थाने की पुलिस ने वहां धावा बोला। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने गोली चला दी जिसमें मौके वारदात से तीन पुलिस की गिरफ्त आ गए। शेष अंधेरे का लाभ उठा भागने में सफल रहे। तत्कालीन थानाध्यक्ष जितेन्द्र देव दीपक के बयान पर 10 को नामजद किया गया था जिसमें मनीष सहित पाच को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, पाच अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

chat bot
आपका साथी