हथकड़ी के साथ फरार बंदी ने कोर्ट में किया समर्पण, सदर थाना से शौच के बहाने भागा था आरोपित Muzaffarpur News

दो दिन पूर्व मुजफ्फरपुर के सदर थाने से हथकड़ी के साथ फरार हो गया था अपहरण का आरोपित। पूर्वी चंपारण में रिश्तेदार के घर पर छिपा था सन्नी। कोर्ट में पहुंच आरोपी ने किया समर्पण।

By Murari KumarEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 08:23 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 08:23 PM (IST)
हथकड़ी के साथ फरार बंदी ने कोर्ट में किया समर्पण, सदर थाना से शौच के बहाने भागा था आरोपित Muzaffarpur News
हथकड़ी के साथ फरार बंदी ने कोर्ट में किया समर्पण, सदर थाना से शौच के बहाने भागा था आरोपित Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। सदर थाना की पुलिस दबिश पर हथकड़ी लेकर फरार अपहरण के आरोपित साहेबगंज विशुनपुर पट्टी के सन्नी ने कोर्ट में समर्पण कर दिया। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया। सदर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार झा ने इसकी पुष्टि की है। उधर, थानाध्यक्ष की रिपोर्ट पर एसएसपी ने लापरवाही बरतने के आरोप में होमगार्ड जवान नंदकिशोर राय को थाने से हटा दिया। उन्हें वापस पुलिस लाइन भेजा गया। 

 गत सप्ताह थाने से चकमा देकर भागने के बाद सन्नी घर नहीं गया था। इधर-उधर पुलिस से छिपकर रहा। इसके बाद वह पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर गांव में रिश्तेदार के घर जाकर छिप गया। इधर, पुलिस ने साहेबगंज से उसके एक करीबी को हिरासत में लिया। इसी दौरान उसका लोकेशन कल्याणपुर में मिला। पता लगते ही दलबल के साथ सदर पुलिस वहां पहुंची। इससे पहले ही सन्नी वहां से भाग निकला। कमरे से उसकी पैंट व जैकेट बरामद की गई। जब तक पुलिस आगे की कार्रवाई करती। उसने कोर्ट में समर्पण कर दिया है। हथकड़ी के बारे में पता लगाने के लिए पुलिस उससे पूछताछ कर सकती है। 

ये है मामला

सदर थाना क्षेत्र से 10 दिसंबर को एक किशोरी का अपहरण हुआ था। उसके स्वजनों ने सन्नी व उसके पिता समेत तीन को आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने सन्नी के पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। चार दिन पूर्व सन्नी को मोतीपुर स्थित मोहमदपुर रेलवे गुमटी के पास से गिरफ्तार किया गया था। सदर थाने में उसे हाजत में रखा गया और जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसी बीच सुबह उसने शौच जाने की बात कही। होमगार्ड जवान नंदकिशोर राय उसे शौच लेकर गया। लौटने के बाद उसने साबुन मांगा। जैसे ही जवान साबुन लेने के लिए पीछे मुड़े सन्नी हथकड़ी लेकर भाग निकला था। 

chat bot
आपका साथी