आम आदमी पार्टी करेगी तीसरे विकल्प की तलाश पूरी, महागठबंधन के साथ जाने से एतराज

आम आदमी पार्टी अपने दम पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव। तिरहुत, सारण समेत 20 सीट पर उतरेंगे आप प्रत्याशी।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 09:01 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 09:01 PM (IST)
आम आदमी पार्टी करेगी तीसरे विकल्प की तलाश पूरी, महागठबंधन के साथ जाने से एतराज
आम आदमी पार्टी करेगी तीसरे विकल्प की तलाश पूरी, महागठबंधन के साथ जाने से एतराज

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। आम आदमी पार्टी बिहार में महागठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ेगी। प्रदेश अध्यक्ष शत्रुध्न साहु ने बताया कि राज्यो में 20 लोकसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशी खड़ा करेगी। जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है, उसकी कमी को आप पूरा कर रही है। लोकसभा सीटों के चयन का काम अंतिम दौर में है। पटना में 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर के जयंती समारोह के बाद बिहार में बड़े आंदोलन का शंखनाद होगा।

जनता दोनों गठबंधन से नाराज

बिहार की जनता एनडीए व महागठबंधन से तंग आ गयी है। सबसे पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के 15 साल अब इधर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लगातार शासनकाल। अपराध पहले चरम पर थी, अब भी वही हाल है। रोज हत्या, लूट व बलात्कार हो रहा है। विकास पूरी तरह ठप है।

 इसलिए आम आदमी पार्टी अपराध मुक्त बिहार व दिल्ली में पार्टी के चल रहे विकास के मॉडल के आधार पर चुनाव लड़ेगी। दिल्ली में समाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए लोगों को किसी कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ता। सीधे मिसकॉल करने पर उनके घर कर्मचारी आकर फार्म भरते है तथा उनका काम होता है। किसी तरह की बीमारी हो, उसका जांच व इलाज मुफ्त होता है।

 मुहल्ला क्लीनिक चल रहा है वहीं दैनिक मजदूरी 500 रूपये मिल रहे है तथा 50 हजार हेक्टेयर के हिसाब से फसल क्षति मुआवजा मिल रहा है। बिहार में आप की सरकार बनेगी तो यह सब काम यहां भी होगा। गरीबों, मजदूरों, किसानों व नौजवानों को उनका हक तथा महिलाओं की सुरक्षा के इंतजाम किये जायेंगे।

chat bot
आपका साथी