West Champaran : बगहा में मिक्सर मशीन पलटने से एक मजदूर की मौत, तीन जख्मी

West champaran Road Accident भौरोगंज थाना क्षेत्र के जुड़ा चौक से रामनगर की ओर जाने वाली त्रिवेणी नहर सड़क पर खुटी पुल के पास सोमवार की सुबह मिक्सर मशीन पलटने से एक मजदूर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। और तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

By Murari KumarEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 05:32 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 05:32 PM (IST)
West Champaran : बगहा में मिक्सर मशीन पलटने से एक मजदूर की मौत, तीन जख्मी
बगहा में दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भीड़।

पश्चिम चंपारण, जागरण संवाददाता। भौरोगंज थाना क्षेत्र के जुड़ा चौक से रामनगर की ओर जाने वाली त्रिवेणी नहर सड़क पर खुटी पुल के पास सोमवार की सुबह मिक्सर मशीन पलटने से एक मजदूर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। और तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

बांसगांव से रामनगर थाना क्षेत्र के धोकरहा निवासी सुभाष प्रसाद के निजी मकान की ढलाई के लिए सोमवार को ट्रैक्टर चालक मिक्सर मशीन लेकर चला। उस पर आठ मजदूर सवार थे। दूसरी ओर से  गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली आ रही थी।  साइड लेने के चक्कर में  चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। त्रिवेणी नहर के अंदर जाकर पलट गया। जिसमें दबने से एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान भैरोगंज थाना क्षेत्र के परसौनी कदमहवा टोला निवासी 35 वर्षीय बसंत राम  पिता हरिहर राम के रूप में हुई। वहीं घायलों में उसी गांव के लालबाबू कुशवाहा, भानु राम और लाल बाबू राम हैं। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। अगर वे बसंत को समय से अस्पताल पहुंचा दिया होता तो शायद उसकी जान बच जाती।

मजदूरी से पूरे परिवार का चलता था खर्च

 बसंत राम की शादी 13 वर्ष पहले रामनगर थाना क्षेत्र के चुरिहरवा निवासी नथुनी राम की बेटी ममता देवी से हुई थी। उसके चार बच्चे हैं। प्रियंका कुमारी 8 वर्ष, शिवानी कुमारी 6 वर्ष, दीपा कुमारी 4 वर्ष और 10 माह का एक पुत्र आदित्य कुमार  है। पूरे परिवार का खर्च मृतक के मजदूरी से चलता था।  10 वर्षों से पत्नी और बच्चों के साथ परसौनी कदमहवा टोला में घर बनाकर रहता था। मिक्सर मशीन पर सवार जख्मी बंधु राम ने बताया कि तेज रफ्तार के चलते दुर्घटना हुई । घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष जयनारायण राम ने बताया कि  बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें : मौत की नींद: बंद घर में हीटर जलाना बना अधेड़ दंपती की मौत का कारण, समस्तीपुर के रोसड़ा की घटना

Republic Day Parade 2021: दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी पटोरी के कोसलकी कला

अनोखा हुनर : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर छायी समस्तीपुर के लाल कलर ब्लाइंड कुंदन की मिथिला पेंटिंग

chat bot
आपका साथी