समस्तीपुर में गेहूं दौनी करने के दौरान थ्रेसर में फंसा मजदूर, मौके पर मौत Samastipur News

समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र का मामला। गेहूं दौनी के दौरान थ्रेसर में फंसने से एक मजदूर की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी है।

By Murari KumarEdited By: Publish:Wed, 08 Apr 2020 03:44 PM (IST) Updated:Wed, 08 Apr 2020 03:44 PM (IST)
समस्तीपुर में गेहूं दौनी करने के दौरान थ्रेसर में फंसा मजदूर, मौके पर मौत Samastipur News
समस्तीपुर में गेहूं दौनी करने के दौरान थ्रेसर में फंसा मजदूर, मौके पर मौत Samastipur News

समस्तीपुर, जेएनएन। दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के रामपुर जलालपुर तेलसर चौर में गेहूं दौनी के दौरान थ्रेसर में फंसने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी है। बताया जा रहा कि गांव के वार्ड 10 निवासी जगन्नाथ के पुत्र नाथो उर्फ नथुनी दास, नेवी महतो के ट्रैक्टर थ्रेसर से गांव के ही शंकर महतो के खेत मे दौनी कर रहा था।

इसी दौरान थ्रेसर के अंदर हाथ के साथ शरीर का भी कुछ हिस्सा चला गया। जब तक थ्रेसर को बंद किया जाता, तब तक उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। घटना की सूचना के बाद पंचायत के मुखिया सुमित भूषण चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ हटाते हुए घटना की सूचना बीडीओ और थानाध्यक्ष को दी। बताया कि मृतक के स्वजन को कबीर अंत्येष्टि की राशि दी गई। बीडीओ ने उचित मुआवजा देने की भी बात कही।

मशीन की चपेट में आने से महिला की मौत

मधुबनी। मधेपुर थाना क्षेत्र की तरडीहा पंचायत के पौनी गांव में मिल से धान से चावल तैयार करने के दौरान एक महिला की मौत हो गई। महिला रविन्द्र कुमार व्यास की पत्नी द्रौपदी देवी (35) थी। बताया जाता है कि पति-पत्नी मिलकर अपनी ही मशीन पर चावल तैयार कर रहे थे। इसी बीच रविन्द्र कुमार व्यास शौच के लिए चले गए। द्रौपदी अकेले काम करती रही। इसी दौरान उसकी साड़ी मशीन के फीता में फंस गई। वह जब तक संभल पाती बुरी तरह इसकी चपेट में आ गई। जख्मी हालत में उसे स्थानीय पीएचसी पर लाया गया। यह चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस भी अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी