पूर्वी चंपारण के फेनहारा में बाढ़ के पानी में डूबने से बालक की मौत, ऐसे हुई घटना

पूर्वी चंपारण के फेनहारा प्रखंड क्षेत्र के रुपौलिया में सोमवार की सुबह बाढ़ के पानी में डूबने से बच्चे की मौत हो गई। वह बालक बकरी चराने घर से निकला था।

By Murari KumarEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 02:52 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 02:52 PM (IST)
पूर्वी चंपारण के फेनहारा में बाढ़ के पानी में डूबने से बालक की मौत, ऐसे हुई घटना
पूर्वी चंपारण के फेनहारा में बाढ़ के पानी में डूबने से बालक की मौत, ऐसे हुई घटना

पूर्वी चंपारण, जेएनएन। जिला अंतर्गत फेनहारा प्रखंड क्षेत्र के रुपौलिया में सोमवार की सुबह बाढ़ के पानी में डूबने चौहान छपरा के वार्ड नंबर 14 निवासी एक बालक की मौत हो गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद उसके शव को निकाल लिया गया है। मृतक विश्वनाथ शर्मा का आठ वर्षीय पुत्र मुंद्रिका महतो बताया गया है। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गौरी राम ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया जाता है कि बालक बकरी चराने घर से निकला था। इसी क्रम में वह डूब गया। मुखिया प्रमिला देवी व गौरी राम ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।

 बात दें कि रविवार को भी पूर्वी चंपारण में बाढ़ के पनी में डूबने से दो की मौत हो गई थी। वहीं उत्तर बिहार में बाढ़ के पानी में डूबने से मरने वालों की संख्या 14 रही। इसमें पश्चिम चंपारण के चार, समस्तीपुर और दरभंगा के तीन-तीन,  पूर्वी चंपारण और मधुबनी के दो -दो लोग है। 

chat bot
आपका साथी