West Champaran: घर के आंगन में घूम रहा था 10 फीट विशाल अजगर, मशक्कत के बाद वनकर्मियों ने किया रेस्क्यू

वाल्मीकिनगर के गंडक कॉलोनी में एक घर के आंगन में विशाल अजगर घूम रहा था । लोगों की नजर पड़ी तो होश उड़ गए। इसे देखने बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। अजगर घंटो मशक्कत के बाद पकड़ा

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 04:00 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 07:33 PM (IST)
West Champaran: घर के आंगन में घूम रहा था 10 फीट विशाल अजगर, मशक्कत के बाद वनकर्मियों ने किया रेस्क्यू
पश्‍चिम चंपारण में पकड़े गए अजगर के साथ वनकर्मी। जागरण

पश्‍चि‍म चंपारण, जासं। रविवार की दोपहर थाना क्षेत्र के गंडक कालोनी निवासी गुलाब राम के घर में 10 फीट लंबा अजगर घुस गया। अजगर घर के आंगन में पहुंच गया। घरवालों की नजर अजगर पर पड़ी तो होश उड़ गए। देखते-ही-देखते बात गांव में फैल गई। इस विशाल अजगर को देखने ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ देर तक वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर भीड़ लग गई।

पहाड़ी अजगर लगभग पांच वर्ष का व्यस्क नर

सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मियों की काफी मशक्‍क्‍त के बाद अजगर को पकड़ा जा सका। गृहस्वामी ने बताया कि जब वे लोग घर के पीछे की तरफ जा रहे थे, तब उनकी नजर अजगर पर पड़ी। अजगर आंगन में घूम रहा था जिसके बाद सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। अजगर को घंटो मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया। वन विभाग ने इस अजगर को जटाशंकर के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया है। इस बाबत वाल्मीकिनगर नगर रेंजर महेश प्रसाद ने बताया कि पकड़ा गया पहाड़ी अजगर लगभग पांच वर्ष का व्यस्क नर है। इसका वजन लगभग 24 किलोग्राम है। पहले जानकारी के अभाव में इन सांपों को मार दिया जाता था, लेकिन ग्रामीणों के सहयोग से अब सांपों को बचाया जा रहा है। जो सराहनीय पहल है। ग्रामीणों की जागरूकता के कारण अब तक सैकड़ों सांपों की जान बचाई गई है। 

chat bot
आपका साथी