साहेबगंज में पहले दिन 81 ने किया नामांकन

पंचायत चुनाव को लेकर साहेबगंज प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से विभिन्न पदों के लिए मंगलवार को पहले दिन 81 प्रत्याशियों ने अपना नामाकन पत्र दाखिल किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 03:02 AM (IST) Updated:Wed, 06 Oct 2021 03:02 AM (IST)
साहेबगंज में पहले दिन 81 ने किया नामांकन
साहेबगंज में पहले दिन 81 ने किया नामांकन

मुजफ्फरपुर : पंचायत चुनाव को लेकर साहेबगंज प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से विभिन्न पदों के लिए मंगलवार को पहले दिन 81 प्रत्याशियों ने अपना नामाकन पत्र दाखिल किया। मुखिया के लिए दो पुरुष तथा चार महिला, पंचायत समिति के तीन पुरुष दो महिला, सरपंच के एक पुरुष दो महिला, पंच के पुरुष दो तथा 13 महिला और वार्ड सदस्य के 13 पुरुष व 40 महिलाओं ने नामाकन दाखिल किया। नामांकन में महिलाओं का दबदबा रहा। प्रखंड की 19 पंचायतों के विभिन्न पदों पर चुनाव के लिए 11 नवंबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।

कुढ़नी में चौथे दिन 804 नामाकन

पंचायत चुनाव के नामांकन के चौथे दिन कुढ़नी में 804 नामाकन हुआ। इसमें पंचायत समिति पद के 60, मुखिया के 57, सरपंच के 21, ग्राम कचहरी पंच के 199 एवं वार्ड सदस्य के 467 नामाकन शामिल है। इसकी पुष्टि बीडीओ संजीव कुमार ने की है। बुधवार को नामाकन का अंतिम दिन है।

मोतीपुर में 116 ने किया नामांकन

मोतीपुर प्रखंड मे पंचायत चुनाव के नामाकन के पहले दिन विभिन्न पदों के लिए 156 अभ्यíथयों ने नामाकन पत्र दाखिल किया। इसके तहत मुखिया के लिए 16, सरपंच के 6, पसंस के 5, वार्ड सदस्य के 104 और पंच के 25 अभ्यíथयों ने नामाकन पत्र दाखिल किया। मुखिया पद के लिए नामाकन करने वालों में हरनाही से अंजलि देवी, फुलगुलाब देवी, परसौनीनाथ से सीताराम साह, अजय कुमार, हीरालाल खारिया, महमदपुर महमदा से रामेश्वर महतो, इब्राहिमपुर से ज्ञाति देवी, हरदी से आलोक कुंवर, प्रमोद कुमार सहनी, फतेहा से सीमा देवी, महमदपुर बलमी से किरण देवी, सिंधु देवी, बरियारपुर दक्षिणी से अवधेश कुमार, बरियारपुर पूर्वी से पूजा शर्मा, मोरसंडी से संगीता सहनी, ब्रहमपुर कर्मण से बबिता देवी शामिल हैं। सहायक निर्वाची पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मुखिया पद के लिए नौ महिला एव सात पुरुषों ने नामाकन किया है।

chat bot
आपका साथी