समस्‍तीपुर में इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा में 10 केंद्रों पर सम्मिलित होंगे 8070 परीक्षार्थी

Bihar News साइंस संकाय में 4623 आर्टस में 3316 कॉमर्स में 129 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। दो पालियों में आयोजित परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। जिला शिक्षा पदाधिकारी बीरेंद्र नारायण ने बताया कि हर हाल में कदाचारमुक्त परीक्षा संचालित होगी।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 02:47 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 02:47 PM (IST)
समस्‍तीपुर में इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा में 10 केंद्रों पर सम्मिलित होंगे 8070 परीक्षार्थी
इंटर की कंपार्टमेेटल परीक्षा कराने की तैयारी। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

समस्तीपुर, जागरण संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित इंटर की कंपार्टमेंटल परीक्षा जिला मुख्यालय के 10 केंद्रों पर होगी। इस परीक्षा में आठ हजार 70 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। इसमें जिले के 111 विद्यालयों के परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। साइंस संकाय में 4623, आर्टस में 3316, कॉमर्स में 129 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। दो पालियों में आयोजित परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। जिला शिक्षा पदाधिकारी बीरेंद्र नारायण ने बताया कि हर हाल में कदाचारमुक्त परीक्षा संचालित होगी। परीक्षा को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के आदेश के तहत तैयारियां चल रही है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व सभी परीक्षार्थियों की पूरी तरह जांच पड़ताल के बाद ही प्रवेश देने का निर्देश दिया गया है। कोविड-19 गाइडलाइन का भी पूरी तरह पालन कराया जाएगा। परीक्षा की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। परीक्षा केन्द्र के भीतर वीक्षक एवं इससे जुड़े पदाधिकारियों के अलावा किसी अन्य के प्रवेश पर रोक रहेगी।

  111 परीक्षा केंद्र में 8070 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

इस परीक्षा को लेकर तिरहुत एकेडमी परीक्षा केंद्र में 12 विद्यालयों के कुल 1076 परीक्षार्थी, गोल्फ फिल्ड रेलवे कॉलोनी इंटर स्कूल में नौ विद्यालयों के 708, बालिका उच्च विद्यालय घोषलेन में 12 विद्यालयों के कुल 514, मोडेल इंटर स्कूल में 12 विद्यालयों के 814, गर्ल्स हाई स्कूल काशीपुर में 12 विद्यालयों 873, श्री कृष्णा उच्च विद्यालय जितवारपुर में 13 विद्यालयों के 893, सरयुग कॉलेज मोहनपुर में 8 विद्यालयों के 852, सुंदर हाई स्कूल मुक्तापुर में 10 विद्यालयों के 893, संत कबीर इंटर कॉलेज में 11 विद्यालयों के 935 एवं मध्य विद्यालय बहादुरपुर में 12 विद्यालयों के 512 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

 इन परीक्षा केंद्रों पर इन विद्यालयों के परीक्षार्थी होंगे सम्मिलित

तिरहुत एकेडमी में समस्तीपुर काॅलेज, समसतीपुर, उमा पांडेय कॉलेज पूसा, बीएस कॉलेज करुआ, यूआर कॉलेज रोसड़ा, इंटर हाई स्कूल शिवाजीनगर रजौर, जीबी हाई स्कूल शाहपुर पटोरी, सीनियर सेकेंड्री स्कूल ताजपुर, ताराकांत मुन्ना सीनियर सेकेंड्री स्कूल वारी सिंघिया, आरकेएमजीजी कॉलेज शिवाजीनगर, सिंघिया कॉलेज, सिंघिया, इंटर केजी एकेडमी सिंघिया, छत्रधारी हाई स्कूल दलसिंहसराय। मोडेल इंटर स्कूल में एमएफडीके कॉलेज बघला, डीबीकेएन कॉलेज नरहन, समस्तीपुर महिला कॉलेज, भारद्वाज इंटर कॉलेज सकरपुरा, इंटर हाई स्कूल सिरोपट्टी खतुआहा, इंटर हाई स्कूल सरायरंजन, इंटर गांधी स्मारक उच्च विद्यालय बल्लीपुर, ओबीसी कन्या उच्च विद्यालय कल्याणपुर, इंटर राजकीयकृत अशोक स्मारक उच्च विद्यालय, बंघारा दलसिंहसराय, इंटर हाई स्कूल हांसोपुर, इंटर राजकीयकृत किसान उच्च विद्यालय मोरसंड। बालिका उच्च विद्यालय घोषलेन में एसके कॉलेज, थतिया रोसड़ा, डॉ. एस मिश्रा कॉलेज रामनगर, डीपीजीसी परियोजना बालिका उच्च विद्यालय कल्याणपुर, इंटर विदेही प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय रायपुर, इंटर एसडी प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय वारिसनगर, इंटर सुंदर हाई स्कूल मुक्तापुर, इंटर श्री राम बलम हाई स्कूल ध्रुवगामा, इंटर स्कूल बीबीएन हाई स्कूल रोसड़ा, रोसड़ा सीनियर सेकेंड्री स्कूल रोसड़ा, इंटर सर्वोदय हाई स्कूल चांदचौर मथुराुपुर, इंटर महंथ नारायण दास उच्च विद्यालय रायपुर उजियारपुर, बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर।

श्री कृष्णा उच्च विद्यालय जितवारपुर में आरएनएआर कॉलेज, समस्तीपुर, एमएसकेजी कॉलेज, एसकेआरएमएनएम कॉलेज रोसड़ा, जनता कॉलेज सिंघिया बुजुर्ग, राजकीयकृत भगवत ठाकुर इंटर विद्यालय किशनपुर, राजकीयकृत सीनियर सेकेंड्री स्कूल रूपौली, रामनंदन सिंह जगदीप नारायण उच्च माध्यमिक विद्यालय चकहबीब गंगापुर, इंटर तिरहुत एकेडमी, हाई स्कूल, इंटर एलएल हाई स्कूल सिरसी विभूतिपुर, इंटर नीलमणि उच्च विद्यालय भिरहा, इंटर एसएस हाई स्कूल सखवा, हसनपुर कॉलेज, हसनपुर रोड समस्तीपुर।

सरयुग कॉलेज मोहनपुर में केएसएस कॉलेज मोहिउद्दीनगर, श्री शंकर इंटर स्कूल रसलपुर मोहनपुर पटोरी, बीआरएस महिला कॉलेज पूसा, इंटर बीआरबी एसएस स्कूल अंदौर, जेजेएस कॉलेज बेलामेघ, केएसआर कॉलेज, सरायरंजन, एजे महिला कॉलेज शंभुपट्टी पटोरी, जीएमआरडी कॉलेज मोहनपुर।

सुरेंद्र हाई स्कूल मुक्तापुर में संत कबीर कॉलेज, सरयुग कॉलेज, आरपीएम कॉलेज, बीआरएनकेएस कॉलेज कल्याणपुर विभूतिपुर, एमआर जनता कॉलेज समस्तीपुर, मोडेल इंटर स्कूल, हाई स्कूल तिसवारा सूर्यपुर, गोल्फ फिल्ड रेलवे कॉलोजनी उच्च माध्यमिक विद्यालय, इंटर श्री कृष्णा हाई स्कूल जितवारपुर, इंटर संत कबीर हाई स्कूल हरिशंकरी।

गोल्फ फिल्ड रेलवे कॉलोनी इंटर स्कूल में आरएस परियोजना गर्ल्स हाई स्कूल मंगलगढ़, जीकेपी कॉलेज कर्पूरीग्राम, आरबी कॉलेज दलसिंहसराय, आरबीएस कॉलेज अंदौर, एमआरपीडी कॉलेज चांदचौर, आरपीपीएम कॉलेज रोसड़ा, पीएसपी हाई स्कूल बिथान, इंटर एसआरजेएसए उच्च विद्यालय चकहबीब विभूतिपुर, इंटर हाई स्कूल मोहिउद्दीनगर।

गर्ल्स हाई स्कूल काशीपुर में एसएस कॉलेज हवासपुर, इंटर राजमनी उच्च विद्यालय भोरे शाहपुर, इंटर सर्वोदय उच्च विद्यालय वैनी पूसा, इंटर राणा राजवर्द्धन सिंह तारिणी हाई स्कूल रासपुर, इंटर हाई स्कूल बथुआ बुजुर्ग, इंटर जनता हाई स्कूल वाजितपुर करनैल हलई, राजकीयकृत इंटर विद्यालय बेलामेघ, रूरल इंस्ट्रीच्यूट ऑफ हायर एजुकेशन बिरौली, राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हसौली कोठी, राजकीयकृत रघुनंदन विद्यालय, इंटर विद्यालय धमौन, एएनडी कॉलेज शाहपुर पटोरी। संत कबीर इंटर कॉलेज में डॉ. एलकेभीडी कॉलेज ताजपुर, डॉ. जेएमटीएसएएनएस इंटर कॉलेज सुल्तानपुर, आरएसबी इंटर विद्यालय, इंटर पीआरडी इंटर स्कूल कर्पूरीग्राम, आईजीआरएसएलएल कॉलेज जितवरिया, विद्यापति इंटर उच्च विद्यालय मऊ बाजितपुर, राजकीयकृत कृष्णदेव आदर्श हाई स्कूल मालीनगर, राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बाघी ताजपुर, एसएनकेएन कॉलेज समस्तीपुर, मिल्लत एकेडमी।मध्य विद्यालय बहादुरपुर में परियोजना आरएन झा गर्ल्स हाई स्कूल गुढ़मा, र्ग्गा कन्या इंटर उच्च विद्यालय सिंघिया, हाई स्कूल पूसा, विद्यापति इंटर हाई स्कूल मऊ बाजिदपुर, राजकीयकृत उच्च विद्यालय कल्याणपुर, राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय मिश्ररौलिया, इंटर राम प्रताप हाई स्कूल कुबौलीराम, इंटर न्यू इंडिया सुगर मिल हाई स्कूल हसनपुर रोड, इंटर हरसित हाई स्कूल अख्तियारपुर खजुरी, राजकीय हरिवंश नारायण उच्च विद्यालय काशीपुर, राजकीयकृत रघुनंदन सेठ उच्च विद्यालय सिंघियाघाट समस्तीपुर।

chat bot
आपका साथी